फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: District Congress Chief Makes Controversial Remark, Gehlot Comes Under Shekhawat’s Fire

Jodhpur News: जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कह दी ऐसी बात, सरगर्मी बढ़ी, गजेंद्र सिंह के निशाने पर आए गहलोत

Fri, 19 Sep 2025 04:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 19 Sep 2025 04:05 PM IST
सार

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के विवादित बयान ने सियासत गर्मा दी है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस बयान को सोशल मीडिया पर साझा कर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा हमला बोला है।

विज्ञापन
Jodhpur News: District Congress Chief Makes Controversial Remark, Gehlot Comes Under Shekhawat’s Fire
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष का विवादित बयान सामने आया है, जिसे केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पर सीधा हमला बोला।

विज्ञापन


दरअसल शेखावत ने जिस बयान को साझा किया है वह सीधे तौर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ जुड़ा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सलीम खान ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “चाइना गेट फिल्म तो आपको याद ही होगी, जिसमें विलेन कहता है कि मेरा जैसा ......  कैसे लाओगे।” उन्होंने कहा कि हमें संघ जैसा ...... लाना पड़ेगा, तभी हम उनसे निपट पाएंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम ऐसा ...... तो नहीं ला सकते, लेकिन सजग रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


इस बयान के वायरल होते ही केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अशोक गहलोत को घेरते हुए कहा- “राहुल गांधी की कथित ‘मोहब्बत की दुकान’ और अशोक गहलोत की ‘राजनीति’ का सच सामने है। जोधपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की गालीगलौज वाली भाषा भाजपा कार्यकर्ताओं के माता-पिता और परिवार पर सीधा प्रहार है, जो बेहद निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota News: स्कूलों के दौरे पर पहुंचे मदन दिलावर, मोबाइल पर बात रहा शिक्षक निलंबित, औरों को भी दी चेतावनी

उन्होंने आगे कहा कि लगातार हार और अपनी ही पार्टी में अकेला पड़ने की खीझ में गहलोत अपने खास लोगों को असभ्यता सिखा रहे हैं और जान-बूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों को निशाना बना रहे हैं। इस तरह की भाषा से हमारे परिजन अपमानित महसूस करते हैं और उनके मन में आता है कि दलगत राजनीति में उन्हें क्यों बेइज्जत किया जा रहा है?


शेखावत ने आरोप लगाया कि पूरे देश में अब अपशब्द और अपमान ही कांग्रेस की राजनीति का हथियार बन चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार का यह अपमान जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान के बाद राजस्थान के दूसरे बड़े शहर जोधपुर में गहलोत और शेखावत के बीच चल रहा यह वाकयुद्ध अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। ऐसे में देखना होगा कि शेखावत के इस हमले का गहलोत किस तरह जवाब देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed