{"_id":"662bb3eab68c6279c404e56e","slug":"jodhpur-news-congress-candidate-s-son-and-supporters-assaulted-protest-on-the-road-against-the-incident-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे और समर्थकों के साथ हुई मारपीट, घटना के विरोध में सड़क पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे और समर्थकों के साथ हुई मारपीट, घटना के विरोध में सड़क पर दिया धरना
Fri, 26 Apr 2024 07:32 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 07:32 PM IST
सार
शहर की न्यू बीजेएस कॉलोनी में करणसिंह उचियारड़ा के पुत्र समेत उनके समर्थकों साथ हुई हाथापाई के विरोध में उचियारड़ा के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के बेटे समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
न्यू बीजेएस कॉलोनी में कुछ लोगों ने उचियारड़ा के पुत्र और उनके समर्थकों के साथ मारपीट की। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह खुद मौके पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में सड़क पर धरना दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन