फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: BSF jawan cheated in name of job jawan and his relative brother cheated for Rs 3.52 lakh

Jodhpur News: BSF जवान से नौकरी के नाम पर ठगी, जवान और उसके रिश्तेदार भाई से 3.52 लाख ठगे

Fri, 28 Jun 2024 10:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jun 2024 10:55 PM IST
सार

बीएसएफ जवान कमल किशोर यादव ने आरोपी ठग मनोज कुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी जवान और उसके रिश्तेदार भाई से 2.13 लाख रुपये ले चुका है।

विज्ञापन
Jodhpur News: BSF jawan cheated in name of job jawan and his relative brother cheated for Rs 3.52 lakh
जोधपुर में बीएसएफ जवान से ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत जवान से उसके एक परिचित ने सचिवालय में अच्छी जान पहचान बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर 3.52 लाख ऐंठ लिए। साथ ही उसके रिश्तेदार से भी रुपये हड़प लिए गए। उसका रिश्तेदार भी आर्मी मैस में लगा हुआ है। पीड़ित जवान की तरफ से अब परिचित व्यक्ति के खिलाफ मंडोर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


मूलतः सीकर के रिंगस स्थित जेतुसर हाल बाल समंद बीएसएफ मुख्यालय में लगे कमल किशोर यादव पुत्र कानाराम यादव की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका एक परिचित जयपुर के शाहपुरा निवासी मनोज कुमार यादव नवंबर 2022 में उसके पास यहां जोधपुर आया था। उसने खुद को पुलिस में एसआई की परीक्षा के साथ आरएएस में पास होना बताते हुए सचिवालय जयपुर में पदस्थ होने की बात कही। साथ ही कहा कि उसकी सचिवालय में अच्छी जान पहचान है। सचिवालय द्वारा समय समय पर सीधी नौकरी की भर्ती निकलती है। एक सीधी भर्ती नौकरी आई है। जिसके लिए 34 हजार 860 रूपए फीस लगती है और फिर नौकरी लग जाती है।
विज्ञापन


पीड़ित कमल किशोर यादव ने रिपोर्ट में बताया कि वह मनोज कुमार यादव की बातों में आ गया और अपने चार रिश्तेदारों की नौकरी के लिए प्रत्येक के हिसाब से उसे 1 लाख 39 हजार 400 रुपए दिए थे। यह रुपए नवंबर 2022 को ही दिए गए थे। फिर पता लगा कि मनोज कुमार यादव ने परिवादी के बुआ के बेटे भाई सुरेश कुमार से जनवरी 23 में संविदा एवं नौकरी के नाम पर 2.13 लाख रुपए लिए हैं। आरोपी मनोज ने न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस दे रहा है। मंडोर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed