फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Broker arrested for taking bribe in the name of Assistant Police Commissioner

Jodhpur News: सहायक पुलिस आयुक्त के नाम पर 60 हजार की रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

Thu, 30 May 2024 12:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 30 May 2024 12:30 PM IST
सार

दलाल ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव और सुनीता कुमारी ने कार्रवाई करते हुए दलाल नवीन दत्त को परिवादी से 60 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Jodhpur News: Broker arrested for taking bribe in the name of Assistant Police Commissioner
रिश्वत केस में दलाल गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जोधपुर में 60 हजार की सहायक पुलिस आयुक्त के नाम पर रिश्वत लेते दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया एसीबी जोधपुर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि पुलिस थाना सरदारपुरा में दर्ज दो मामलों में मदद की एवज में जांच अधिकारी छवि शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त वृत पश्चिम जोधपुर के नाम पर दलाल नवीन दत्त एक लाख रुपये की रिश्वत राशि की मांग रहा है।

विज्ञापन


आरोपी खुद को बता रहा पत्रकार 
इस पर एसीबी उदयपुर के उपमहानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौर के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव और सुनीता कुमारी ने कार्रवाई करते हुए दलाल नवीन दत्त को परिवादी से 60 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी खुद को पत्रकार भी बता रहा है। मामले में एसीपी पश्चिम छवि शर्मा की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed