{"_id":"682d97f61f053ef87e062b17","slug":"jodhpur-news-bomb-threat-at-collector-s-office-sparks-panic-threat-email-sent-to-6-districts-since-yesterday-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: कलेक्टर कार्यालय में बम की सूचना से हड़कंप, कल से अब तक 6 जिलों में मिल चुका है धमकी भरा ई मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: कलेक्टर कार्यालय में बम की सूचना से हड़कंप, कल से अब तक 6 जिलों में मिल चुका है धमकी भरा ई मेल
Wed, 21 May 2025 02:40 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 21 May 2025 02:40 PM IST
सार
जोधपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में बम रखे होने का ई मेल मिलने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीकानेर दौरे से ठीक पहले प्रदेश के 6 जिलों के कलेक्टर कार्यालयों में बम की धमकी भरे ई मेल मिल चुके हैं, जो कि जांच के बाद फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के जिला कलेक्टर कार्यालय में शुक्रवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। यह जानकारी एक ई मेल के माध्यम से मिली थी, जिसमें कलेक्टर परिसर में बम प्लांट किए जाने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।
विज्ञापन
इसके पुलिस का भारी लवाजमा मौके पर पहुंचा और पूरे कलेक्टर परिसर को घेर लिया गया। तत्काल प्रभाव से बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया, जिन्होंने परिसर में गहन तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: क्रिप्टो करंसी लूट का मास्टर माइंड जयपुर में गिरफ्तार, आईआईटी छात्र निकला आरोपी, पूछताछ जारी
विज्ञापन
देखते ही देखते कलेक्टर परिसर छावनी में तब्दील हो गया। हर आने-जाने वाले की सघन जांच की गई और कर्मचारियों व आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए।
अब तक की जानकारी में किसी विस्फोटक वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से तलाशी अभियान जारी है। पुलिस साइबर सेल की मदद से उस ईमेल की भी जांच कर रही है जिससे यह धमकी भेजी गई थी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बीकानेर के दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे के पहले राजस्थान के छह जिलों में प्रशासनिक महकमों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। भीलवाड़ा, राजसमंद, सीकर, पाली, टोंक और दौसा जिलों के कलेक्टर कार्यालयों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरे मेल भेजे गए थे, जिनमें कलेक्ट्रेट परिसरों को आरडीएक्स और बम से उड़ाने की बात कही गई थी। हालांकि तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली और जांच में यह धमकी फर्जी पाई गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन