{"_id":"67ce6dfe2e3eea370e046c24","slug":"jodhpur-news-barmer-jammutvi-malani-express-operation-resumed-the-train-was-canceled-for-the-last-51-days-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: बाड़मेर-जम्मूतवी मालाणी एक्सप्रेस का संचालन पुन: प्रारंभ, बीते 51 दिनों से रद्द थी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: बाड़मेर-जम्मूतवी मालाणी एक्सप्रेस का संचालन पुन: प्रारंभ, बीते 51 दिनों से रद्द थी ट्रेन
Mon, 10 Mar 2025 10:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:13 AM IST
सार
बीते 51 दिन से रद्द बाड़मेर-जम्मूतवी मालाणी एक्सप्रेस (14661/14662) का संचालन सोमवार से पुनः प्रारंभ हो गया है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते इसका संचालन रोक दिया गया था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते 51 दिनों से रद्द बाड़मेर-जम्मूतवी मालाणी एक्सप्रेस (14661/14662) का संचालन सोमवार से पुनः प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही पठानकोट से जम्मूतवी के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई सभी ट्रेनों का संचालन भी बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 18 जनवरी से इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें प्रभावित थीं, जिनका अब पुनः संचालन शुरू हो चुका है। बाड़मेर-जम्मूतवी मालाणी एक्सप्रेस (14661/14662) के साथ-साथ बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी विवेक एक्सप्रेस (19027/19028), गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी एक्सप्रेस (19223/19224), भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (19225/19226) और भावनगर टर्मिनस-अमर शहीद कप्तान तुषार महाजन एक्सप्रेस (19107/19108) का संचालन भी पुनः बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व में इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ये ट्रेनें पठानकोट तक ही चलाई जा रही थीं, लेकिन अब इनका संचालन अपने पूर्व निर्धारित मार्गों पर शुरू हो चुका है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और संचालन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित स्टेशन से प्राप्त करें।
विज्ञापन