फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Baba Bageshwar reached Jodhpur, will participate in the program on occasion of Hindu New Year

Jodhpur News: बाबा बागेश्वर जोधपुर पहुंचे, हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

Mon, 08 Apr 2024 03:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 03:52 PM IST
सार

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री आज दोपहर जोधपुर पहुंचे। वे यहां हिन्दू नववर्ष पर कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने आए हैं। एयरपोर्ट पर विहिप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Jodhpur News: Baba Bageshwar reached Jodhpur, will participate in the program on occasion of Hindu New Year
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज दोपहर जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं व भक्तों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वे पहली बार सूर्यनगरी आए हैं। राजस्थानी भाषा में बोलने की कोशिश करते हुए शास्त्री ने कहा, मेरो प्यारो राजस्थान की जय हो। उन्होंने कहा कि वे कल हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए हैं। 
विज्ञापन


एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि धर्म से राजनीति चलती है, राजनीति से धर्म नहीं चलता। एक अन्य प्रश्न के जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जो सनातन में आ रहे हैं, जुड़ रहे हैं या इस तरफ आकर्षित हो रहे हैं, वे निश्चित रूप से विश्व कल्याण की कामना वाली संस्कृति से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में जोधपुर में कथा करने का इरादा रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed