फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Agricultural University VC Under Scrutiny, Investigation Panel to Submit Report in 15 Days

Jodhpur News: कृषि विश्वविद्यालय कुलपति के खिलाफ जांच कमेटी गठित, 15 दिन में राज्यपाल को सौंपेगी रिपोर्ट

Thu, 20 Mar 2025 11:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 20 Mar 2025 11:33 AM IST
सार

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ शिकायत पर राज्यपाल ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कुलपति के खिलाफ जांच कमेटी गठित की है। यह जांच कमेटी मामले की पूरी जांच करके राज्यपाल को रिपोर्ट भेजेगी।

विज्ञापन
Jodhpur News: Agricultural University VC Under Scrutiny, Investigation Panel to Submit Report in 15 Days
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति प्रो. अरुण कुमार के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के लिए राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे़ ने जांच कमेटी का गठन किया है। राज्यपाल ने बुधवार को आदेश जारी कर इस हाई पॉवर कमेटी को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

विज्ञापन


राजभवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार जांच कमेटी में निम्नलिखित सदस्य शामिल किए गए हैं:

डॉ. प्रतिभा सिंह, संभागीय आयुक्त, जोधपुर (अध्यक्ष)

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, जोधपुर (सदस्य)

डॉ. बी.एस. जोधा, प्राचार्य, डॉ. सम्पूर्णानन्द मेडिकल कॉलेज, जोधपुर (सदस्य)

दलबीर सिंह दद्दा, कुलसचिव, एमबीएम विश्वविद्यालय, जोधपुर (सदस्य)

दशरथ कुमार सोलंकी, अतिरिक्त निदेशक, स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग, जोधपुर (सदस्य)

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कोचिंग केन्द्रों पर नियंत्रण के लिए विधानसभा में बिल पेश, नियम तोड़े तो पंजीकरण होगा रद्द
विज्ञापन


राज्यपाल ने कमेटी को निर्देश दिए हैं कि वे शिकायतों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करें। इस दौरान कुलपति को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। समस्त दस्तावेजों की समीक्षा कर कमेटी अपनी रिपोर्ट 15 दिनों में राजभवन को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति पर नए निर्माण कार्यों में अनियमितता और नवाचार योजनाओं में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं। हालांकि इन आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

पूर्व में भी हुई थी कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब राज्यपाल ने किसी विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। कुछ समय पहले भी जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ शिकायतें मिलने पर राज्यपाल ने कार्रवाई की थी। अब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ भी गंभीर आरोप सामने आने के बाद जांच कमेटी गठित की गई है।


गौरतलब है कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ 21 मार्च को जोधपुर दौरे पर आ रहे हैं। इसके पहले ही जांच कमेटी गठित करने का आदेश जारी कर दिया गया, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जांच कमेटी के निष्कर्षों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि कुलपति पर लगे आरोप सिद्ध होते हैं, तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन जांच में पूरा सहयोग करने की बात कह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed