{"_id":"6649efcfb8293a1361034fa0","slug":"jodhpur-news-a-young-man-living-in-a-rented-house-committed-suicide-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: किराए के मकान में रह रहे युवक ने की आत्महत्या, भाई ने मकान मालिक पर लगाया मजबूर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: किराए के मकान में रह रहे युवक ने की आत्महत्या, भाई ने मकान मालिक पर लगाया मजबूर करने का आरोप
Sun, 19 May 2024 05:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 19 May 2024 05:56 PM IST
सार
महावीर नगर में किराए के मकान में रह रहे युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने मकान मालिक पर और साथ रह रही महिला पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बासनी थाना जोधपुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दस महीने से जोधपुर में महावीर नगर में किराए के मकान में एक महिला के साथ रह रहे युवक ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने बड़े भाई को फोन किया। उसने बताया कि उसके साथ रह रही महिला और मकान मालिक उसको परेशान कर रहे हैं। इस घटना को लेकर मृतक के भाई ने मकान मालिक और महिला के खिलाफ सुसाइड के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
बासनी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शेरगढ़ निवासी अशोक पुत्र कोजाराम राव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसमें उसने बताया है कि उनका छोटा भाई भीयाराम पिछले 10 महीने से जोधपुर में महावीर नगर में लीला भील के साथ पप्पूपूरी के मकान में किराए पर रहता था। 17 मई रात को भीयाराम ने प्रार्थी अशोक को फोन कर मकान मालिक पप्पूपूरी व लीला द्वारा उसके साथ मारपीट करना बताया। साथ ही दोनों उसे जान से मार देंगे। इसके बाद 18 मई शनिवार को भीयाराम के सुसाइड करने की सूचना मिली। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन