फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: A woman car driver collided with an auto parked on the road, auto driver had gone to drink tea

Jodhpur News: कार चालक महिला ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में मारी टक्कर, चाय पीने गया था ऑटो चालक

Wed, 01 May 2024 02:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 01 May 2024 02:43 PM IST
सार

भाटी चौराहे से उम्मेद क्लब की तरफ एसयूवी चलाकर आ रही महिला ने सड़क किनारे खड़े ऑटो को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह से पिचक गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Jodhpur News: A woman car driver collided with an auto parked on the road, auto driver had gone to drink tea
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के सर्किट हाउस के सामने आज सुबह अचानक एसयूवी चालक महिला का बैलेंस बिगड़ने से कार सड़क पर खड़ी ऑटो में जा भिड़ी और ऑटो पूरी तरह पिचक गया। गनीमत रही कि घटना के समय ऑटो चालक पास की थड़ी पर चाय पीने गया था। हादसे में महिला चालक को भी मामूली चोट आई है।

विज्ञापन


आज सुबह करीब 8 बजे कार चालक महिला भाटी चौराहे से उम्मेद क्लब की ओर जा रही थी, तब यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंचे रातानाडा थाने के कांस्टेबल जालम सिंह ने बताया कि महिला की कार का अचानक बैलेंस बिगड़ने से कार सड़क किनारे खड़ी ऑटो में घुस गई। ऑटो चालक सुरेश ऑटो से बाहर था। दोनों पक्ष में राजीनामा होने से मामला दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed