फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: A two-year-old innocent girl was raped on the pretext of giving her ice cream

Jodhpur News: आइसक्रीम के बहाने दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बेहोशी की हालत मंदिर के बाहर छोड़ गया आरोपी

Sun, 18 Aug 2024 05:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 18 Aug 2024 05:47 PM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर में दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्मी बच्ची को मंदिर के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एक टीम बनाकर आसपास के CCTV की जांच करने में जुट गई।

विज्ञापन
Jodhpur News: A two-year-old innocent girl was raped on the pretext of giving her ice cream
बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में शनिवार देर रात एक दो वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्मी ने बच्ची को मंदिर के पीछे से उठाया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे बेहोशी की हालत में मंदिर के पास ही फेंक दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची का परिवार मंदिर के पीछे ही कच्ची बस्ती में रहता है और कचरा बीनकर अपना गुजारा करता है। शनिवार (17 अगस्त) को मध्यरात्रि तक बच्ची अपने परिवार के साथ मंदिर के बाहर बैठी थी। 12 बजे के बाद परिवार के लोग झोपड़ी में सोने चले गए। बच्ची मंदिर के बाहर ही बैठी रही। मध्यरात्रि के बाद कोई आइसक्रीम खिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। दुष्कर्म करने के बाद वापस मंदिर के पास छोड़कर चला गया। 
विज्ञापन


बच्ची सुबह तक वहां बेहोशी की हालत में ही पड़ी रही। सुबह 6 बजे के करीब चारा बेचने वाली एक युवती मंदिर के दर्शन करने आई तो देखा बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उसने आस-पास के लोगों को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस की एक टीम को घटना स्थल के आस-पास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिम्मेदारी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed