फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: 18 talents will be honored with Marwar Ratna on the foundation day of Jodhpur.

Jodhpur News: जोधपुर का 566वां स्थापना दिवस की तैयारियां पूरीं, मारवाड़ रत्न से सम्मानित होंगी 18 प्रतिभाएं

Fri, 10 May 2024 10:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 10 May 2024 10:17 PM IST
सार

जयपोल के बाहर स्थित रासोलाई तालाब के सामने जोधपुर का 566वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में 18 प्रतिभाओं को मारवाड़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Jodhpur News: 18 talents will be honored with Marwar Ratna on the foundation day of Jodhpur.
जोधपुर किला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर का 566वां स्थापना दिवस समारोह इस बार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 18 प्रतिभाओं को मारवाड़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। समारोह के लिए मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट ने तैयारिया पूरी कर ली हैं। स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 12 मई को मेहरानगढ़ में जयपोल के बाहर स्थित रासोलाई तालाब के सामने सुबह नौ बजे किया जाएगा। इस दौरान मारवाड़ का सर्वोच्च राव सीहा सम्मान इस वर्ष बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के निदेशक न्यूरोलॉजी डॉ. भीम सेन सिंघल को प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि, कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं हेमलता राज्ये द्वारा जोधपुर के संस्थापक राव जोधाजी की तस्वीर व मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम का शुम्भारम्भ होगा। तत्पश्चात जोधपुर स्थापना दिवस समिति के सचिव प्रो. जहूर खां मेहर द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के महाप्रबन्धक जगत सिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी के मुख्य आतिथ्य में होगा और अध्यक्षता पूर्व नरेश गज सिंह करेंगे। उन्होंने बताया कि 12 मई को सुबह 8.35 बजे स्व. एसपी ताराचंद और स्व. मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा के बाद गज सिंह द्वारा सुबह 8.50 बजे जयपोल के बाहर स्थित मारवाड़ के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान सर्वप्रथम जसवन्तथड़ा स्थित राव जोधा की अश्वारूढ़ मूर्ति, तत्पश्चात गुमान सिंह राजपुरोहित, इन्दराज की छतरी, ठा. श्याम चौहान ऑफ राखी, जयपोल के बाहर गणेशजी की मूर्ति, दुर्गादास खींची एवं अन्य वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर युवा सरोद वादक निजार खान द्वारा सरोद की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही डॉ. महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा लिखित पुस्तक जोधपुर दुगर्रू मेहरानगढ़ का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत एवं अभिमन्यु कानोडिया द्वारा निर्देशित डॉक्युमेंट्री फिल्म मैं थांसूं दूर नहींरू लेगेसी ऑफ महाराजा हनवन्तसिंह को मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के यू ट्यूब पर वर्ल्ड वाइड लॉन्च किया जाएगा। मयूर चौपासनी विद्यालय के संपादकीय मण्डल के विद्यार्थियों द्वारा महाराजा हनवन्तसिंह शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अ शॉर्ट यट एक्स्ट्रा ऑर्डनरी लाइफरू महाराजा हनवन्तसिंह फोटो संस्करण तैयार किया गया है इस फोटो संस्करण का लोकार्पण गजसिंह द्वारा किया जाएगा।


यह प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
इस वर्ष 18 प्रतिभाओं का सम्मानित किया जाएगा। इनमें मारवाड़ का सर्वोच्च राव सीहा सम्मान बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस के निदेशक न्यूरोलॉजी डॉ. भीम सेन सिंघल को दिया जाएगा। इसके साथ ही दी हेलन हैमलिन ट्रस्ट की चेयरपर्सन लेडी हेलन हैमलिन को महाराजा सर प्रताप सिंह सम्मान, नवजीन संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र परिहार को राव जोधाजी सम्मान, गति शक्ति विश्वविद्यालय वडोदरा के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज चौधरी को महाराजा हनवन्तसिंह सम्मान, ब्रिगेडियर विक्रम शेखावत को मेजर दलपतसिंहजी (एमसी) सम्मान, संरक्षण, जीर्णोद्धार, संग्रहालय विज्ञान, मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय के महानिदेशक सब्यसाची मुखर्जी को कुंवर करणीसिंह जसोल सम्मान, जोधपुर राजस्थान अंतरराष्ट्रीय लोक महोत्सव के निदेशक दिव्य भाटिया को पद्मश्री कोमल कोठारी सम्मान, लोक गायिका एवं टीवी कलाकार इला अरूण को महाराजा विजयसिंह सम्मान, वरिष्ठ लेखक गुलाब कोठारी को महाराजा मानसिंह सम्मान, सेवानिवृत्त स्पेशल महानिदेशक पुष्पेन्द्र सिंह चौहान को एचएच महाराजा उम्मेदसिंह सम्मान, दिव्यालोक सेवा संस्थान को राजदादीसा बदन कंवर भटियाणी सम्मान, ज्योत्सना बरार को एचएच राजमाता कृष्णाकुमारी सम्मान, इण्टैक नई दिल्ली के नेचुरल हैरिटेज डिविजन के निदेशक मनु भटनागर को एचएच महाराजा गजसिंह (द्वितीय) सम्मान, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित दिव्यकृति सिंह राठौड़ को चिरंजीव युवराज शिवराजसिंह सम्मान, हरदेव जोशी विश्वविद्यालय ऑफ जर्नलिज्म एण्ड मास कम्युनिकेशन के संस्थापक कुलपति ओम थानवी को मुहता नैणसी सम्मान, राजस्थानी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं बाबा रामदेव शोधपीठ के निदेशक डॉ. गजे सिंह राजपुरोहित को पद्मश्री सीताराम लालस सम्मान, गिरधर दान रतनू को डॉ. नारायणसिंह भाटी मालूंगा सम्मान तथा नरेन्द्र सिंह शेखावत को राजाराम मेघवाल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed