फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News 10 thousand bounty accused arrested was absconding for last four years

Jodhpur News: 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, बीते चार साल से था फरार

Sat, 29 Mar 2025 03:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 03:47 PM IST
सार

Jodhpur Police: जोधपुर में 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार हुआ है। डीएसटी की वेस्ट टीम ने इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बीते चार साल से फरार था।
 

विज्ञापन
Jodhpur News 10 thousand bounty accused arrested was absconding for last four years
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की मूवी थाना पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने 10,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस थाना देवगढ़ जिला प्रतापगढ़ का वांछित है। आरोपी चार साल से फरार चल रहा था।

विज्ञापन


लूणी थाना पुलिस ने बताया कि आलाधिकारियों के दिशा-निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डीएसटी टीम को वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की टीम ने आसूचना के आधार पर फीस गांव निवासी सहीराम को गिरफ्तार किया है। सहीराम पिछले चार साल से फरार चल रहा था। उस पर पुलिस थाना देवगढ़ जिला प्रतापगढ़ में प्रकरण दर्ज है। सहीराम के ठिकानों के बारे में गोपनीय जानकारी जुटाई और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सहीराम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- बेकसूरों को उठाकर करती है मारपीट और वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को चकमा देने में माहिर
लूणी थाना अंतर्गत फीच गांव निवासी सहीराम पिछले चार साल से फरार चल रहा है। उस पर पुलिस थाना देवगढ़ जिला प्रतापगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में प्रतापगढ़ थाना पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें: करड़ा पुलिस पर दुकानदार से मारपीट और जबरन वसूली का आरोप, पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग

बताया जा रहा है कि सहीराम पुलिस को चकमा देने में माहिर था। इसी के चलते वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। लेकिन इस बार डीएसटी की टीम ने पुख्ता जानकारी जुटाकर उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed