फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Governor Mishra distributed degrees to 153 students in the convocation ceremony.

Jodhpur: राज्यपाल मिश्र ने वितरित की डिग्रियां, बोले- दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि नव जीवन का प्रारंभ है

Sat, 04 May 2024 06:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 May 2024 06:37 PM IST
सार

फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट का तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र ने ओवरऑल टॉपर को तीन स्वर्ण पदक एवं कोर्स टॉपर को पांच रजत पदक प्रदान किए गए।

विज्ञापन
Jodhpur: Governor Mishra distributed degrees to 153 students in the convocation ceremony.
विद्यार्थियों के साथ कुलाधिपति कलराज मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि विद्यार्थी के नव जीवन का प्रारंभ है। वर्तमान समय विद्यार्थियों के लिए अर्जित शिक्षा का उपयोग राष्ट्र और समाज के उत्थान करने का है। उन्होंने कहा कि फुटवियर डिजायन के क्षेत्र में जो शिक्षा और हुनर आपने प्राप्त किया है, उसका उपयोग राष्ट्र में निर्मित इस क्षेत्र के उत्पादों के निर्यात से अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में किया जाए।

विज्ञापन


जोधपुर स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट का तृतीय दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि एफडीडीआई जोधपुर फैशन एवं फुटवियर तकनीक से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संस्थान है। संस्थान का मुख्य ध्येय शिक्षा के साथ हस्तशिल्प कौशल को बढ़ावा देना है। विश्वभर में आज फुटवियर एवं फैशन उद्योग जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे दृष्टिगत रखते हुए यह संस्थान भविष्य की दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में फुटवियर एवं फैशन उद्योग से जुड़े विश्व के उत्कृष्ट एवं निपुण डिज़ाइनर तैयार हों। प्रयास करे कि डिजाइनिंग के क्षेत्र में यह संस्थान उत्कृष्ट संस्थान बने।
विज्ञापन


नवाचार और नवीन तकनीकी शिक्षा का प्रबंधन करे
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि वैश्विक बाजार मांग के अनुरूप भारत इस क्षेत्र में अग्रणी बने यह हम सबका प्रयास है। यह संस्थान इस दिशा में महती भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि संस्थान एथलेटिक और गैर एथलेटिक फुटवियर की श्रेणीवार बाजार मांग का अध्ययन कर फुटवियर उत्पादों के विकास के लिए नवाचार और नवीन तकनीकी शिक्षा का प्रबंधन करे, जिससे विद्यार्थी वैश्विक बाजार मांग के दृष्टिगत अपने आपको तैयार कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरामदायक और स्टाइलिश फुटवियर की भी मांग 
मिश्र ने कहा कि जूतें केवल पैरों के लिए पहने जाने वाली वस्तु नहीं बल्कि पैरों के आभूषण के समान है। वर्तमान में खेल और फिटनेस के प्रति जिस तरह से लोगों का रुझान बढ़ रहा है, उसके साथ ही आरामदायक और स्टाइलिश फुटवियर की भी मांग बढ़ रही है। ऐसे में इस क्षेत्र में भविष्य की अपार संभावनाएं हैं।

टॉपर को मिला स्वर्ण पदक
समारोह के दौरान राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने वर्ष 2022 एवं 2023 बैचलर इन डिजाइन, फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन और फैशन डिजाइन में ओवरऑल टॉपर को तीन स्वर्ण पदक एवं कोर्स टॉपर को पांच रजत पदक प्रदान किए गए। समारोह में कुल 153 विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित गईं। इनमें बैच 2022 बैचलर इन डिजाइन, फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन के 16 विद्यार्थी एफडीडीआई गुना कैंपस के भी शामिल हैं।


इस अवसर पर फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर कर्नल पंकज कुमार सिन्हा, कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार, इंस्टीट्यूट का स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक सहित आमजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed