फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Gehlot got angry over changing the inauguration program at the last minute, criticized the government

Jodhpur News: ऐन वक्त पर उद्घाटन कार्यक्रम बदलने से नाराज हुए गहलोत, सरकार को आड़े हाथों लिया

Wed, 25 Jun 2025 03:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 03:45 PM IST
सार

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन और कांग्रेस के कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल को ऐन वक्त पर बदले जाने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन
Jodhpur: Gehlot got angry over changing the inauguration program at the last minute, criticized the government
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर राज्य सरकार के खिलाफ मुखर नजर आए। अपने जोधपुर दौरे के दौरान उन्होंने एक स्कूल भवन के उद्घाटन और कांग्रेस कार्यक्रम के लिए कन्वेंशन सेंटर न मिलने को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


दरअसल गहलोत के निर्वाचन क्षेत्र के वार्ड संख्या 75 स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना था। कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इसी बीच जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम अब शिक्षा मंत्री के दौरे के अनुसार तय किया जाएगा। इस पर नाराज गहलोत ने उद्घाटन से इंकार कर दिया। गहलोत ने कहा कि हम जबरन उद्घाटन नहीं करना चाहते। प्रशासन ने जिस तरह कार्यक्रम को टालने की कोशिश की, वह ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर गहलोत ने दिया बड़ा बयान, अपने जोधपुर दौरे पर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने जयपुर और जोधपुर में बड़े कन्वेंशन सेंटर बनवाए हैं, जिनका उपयोग सभी दल करते हैं। भाजपा और एबीवीपी के कार्यक्रम भी यहां होते हैं, लेकिन जब कांग्रेस ने मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर में सभा के लिए बुकिंग की तो उसे प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही लोकतंत्र है? मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अभी यह अंदाजा नहीं है कि उनके ही पार्टी के लोग उन्हें हटाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक युवा को मौका मिला है, उसका सहयोग होना चाहिए लेकिन पार्टी के ही लोग उन्हें नीचे खींचने में लगे हैं।

इमरजेंसी पर लगातार हो रही राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि 50 साल हो गए हैं। हमने गलती मान ली, जनता ने भी परिणाम दे दिया लेकिन बार-बार उसी बात को उठाने से क्या फायदा? साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने पिछली योजनाओं की पेंशन को बंद कर दिया है, जबकि फ्रीडम फाइटर की तर्ज पर इमरजेंसी में जेल गए लोगों को पेंशन दी जा रही है। उदयपुर में फ्रांस की महिला पर्यटक से दुष्कर्म की घटना पर गहलोत ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह देश की छवि पर बड़ा धब्बा है और बेहद निंदनीय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed