फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Deputy Collector Asha Kandara caught taking bribe

Jodhpur: प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास करने वाली आशा कंडारा घूस लेते ट्रैप, कर्मियों की भर्ती में ले रही थी पैसे

Fri, 14 Jun 2024 01:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Jun 2024 01:50 PM IST
सार

एसीबी ने आशा कंडारा को एक लाख 75 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है। एसीबी की कार्रवाई के दौरान आशा कंडारा का बेटा और एक अन्य शख्स भी मौजूद था।

विज्ञापन
Jodhpur: Deputy Collector Asha Kandara caught taking bribe
आशा कंडारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफाई कर्मचारी होते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास करने वाली राजस्थान की आशा कंडारा का नाम तीन साल पहले देश भर में चर्चा में आया था। आशा को राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS) 2018 पास करने पर वाहवाही मिली। अब एक बार फिर आशा का नाम सुर्खियों में है, लेकिन इस बार उनकी वाहवाही नहीं बल्कि बदनामी हो रही। गुरुवार को एसीबी ने आशा कंडारा को एक लाख 75 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है।

विज्ञापन


एसीबी को जानकारी मिली थी कि वह सफाईकर्मी भर्ती के लिए लोगों से पैसे ले रही थी। एसीबी की कार्रवाई के दौरान आशा कंडारा का बेटा और एक अन्य शख्स भी मौजूद था। मंगलवार की रात आशा जयपुर से पाली के लिए निकली थी। जैतारण में उसका बेटा रुपये लेकर पहुंचा। उसके साथ कथित रूप से एक दलाल योगेंद्र चौधरी भी मौजूद था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सफाईकर्मी की नौकरी का सौदा तीन लाख रुपये में हुआ था। राजस्थान के जोधपुर में सड़कों पर झाडू़ लगाने वाली आशा कंडरा ने 2021 में डिप्टी कलेक्टर बनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनके राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS) 2018 परीक्षा पास करने को खूब सराहा गया। आशा कंडरा ने 1997 में 12वीं पास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed