फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Crime News There was a stir in the city after the half dead body of a woman was found.

Jodhpur Crime News: शास्त्री नगर में महिला का अधकटा शव मिलने से हड़कंप, मर्डर या हादसा जांच में जुटी पुलिस

Sun, 13 Aug 2023 11:48 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 13 Aug 2023 11:48 AM IST
सार

जोधपुर के शास्त्री नगर में महिला का शव मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। महिला का अधकटा शव मिला है। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Jodhpur Crime News There was a stir in the city after the half dead body of a woman was found.
जोधपुर पुलिस घटनास्थल पर मामले की जांच करती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में एक बार फिर अपराध की खुनी तस्वीर सामने आई है। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में महिला की सिर कटी लाश झाड़ियों में मिलने से हड़कम्प मच गया। न्यू पावर हाउस रोड पर झाड़ियों में शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस आस-पास के लोगों से मामले की जानकारी लेकर तफ्तीश कर रही है। 

विज्ञापन


मर्डर या हादसा जांच में जुटी पुलिस
दरअसल, जोधपुर के शास्त्री नगर में मिले शव का सिर कटा हुआ पाया गया। सूचना के बाद डीसीपी गौरव यादव के नेतृत्व में पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि न्यू पावर हाउस रोड इलाके में झाड़ियों में एक शव पड़ा है। जिस पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो देखा कि शव का सिर कटा हुआ है और एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुला लिया और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लाश दो दिन पुरानी बताई जा रही है। डीसीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस की टीमें शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हैं। शिनाख्त होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस यह भी आशंका जता रही है कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक भी है। किसी ट्रेन से भी यह हादसा हो सकता है या हत्या कर लाश को फेंका भी जा सकता है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है। पुलिस हत्या या कोई हादसा दोनों संभावनाओं पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed