फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Crime: Gang Frauding People Through Online Gaming Apps Busted, Nine Accused Arrested

‘रेड्डी अन्ना एप’: जीत की छोटी रकम दी जाती पर बड़ी नहीं, रोज ऑनलाइन ठग रहे थे 20 लाख रुपये; जानें काला चिट्ठा

Tue, 30 Sep 2025 07:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 30 Sep 2025 07:12 PM IST
सार

Jodhpur News: जोधपुर पुलिस ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में दबिश देकर ऑनलाइन गेमिंग ठगी करने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह लोगों से लाखों रुपये वसूलकर ठगी कर रहा था। पुलिस ने बड़ी मात्रा में सबूत जब्त किए और SIT जांच की तैयारी शुरू की है।
 

विज्ञापन
Jodhpur Crime: Gang Frauding People Through Online Gaming Apps Busted, Nine Accused Arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें आठ महाराष्ट्र और एक बिहार का निवासी है। ये सभी एक घर से ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए भोले-भाले लोगों को फंसाकर मोटी रकम वसूल रहे थे।

विज्ञापन

 
नया तरीका अपनाकर कर रहे थे ठगी
आरोपियों ने ‘रेड्डी अन्ना एप’ के जरिए लोगों को जोड़कर ठगी करना शुरू किया था। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह प्रतिदिन करीब 20 लाख रुपये तक का ऑनलाइन गेमिंग करवाता था। जीत की छोटी राशि तो लोगों को दी जाती, लेकिन बड़ी रकम जीतने वालों को भुगतान नहीं किया जाता। इसी तरीके से इन्होंने कई लोगों को शिकार बनाया।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बरामद किए सबूत
पुलिस ने मौके से 31 मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड, पांच लैपटॉप और हिसाब-किताब की डायरी जब्त की है। जांच में पता चला कि गिरोह का हैंडलर किसी दूसरी जगह से इन्हें निर्देशित करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Rajasthan News: पुलिस हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत, उदयपुर सांसद ने की न्यायिक जांच की मांग

 
कमिश्नर ने दी जानकारी, SIT का गठन
जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाल रही है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) के गठन की तैयारी है, ताकि ठगे गए लोगों को उनकी राशि वापस दिलाई जा सके।
 
लोगों को किया जाएगा जागरूक
ऑनलाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने अगले महीने से जागरूकता अभियान चलाने की भी घोषणा की है। इसका उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधियों से बचाना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Cough Syrup Row: बांसवाड़ा में भी खांसी के सिरप से सात बच्चे बीमार, दवा की आपूर्ति रोकी गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed