फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur bus carrying family to pay dowry in city bus went out of control and overturned one dead two injured

Jodhpur: सिटी बस में मायरा भरने जा रहे परिवार की बेकाबू होकर पलटी बस, एक की मौत, दो लोग गंभीर घायल

Wed, 05 Jun 2024 07:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Jun 2024 07:32 PM IST
सार

सिटी बस में मायरा भरने जा रहे परिवार की बस बेकाबू होकर पलट गई। इस दौरान एक की मौत, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
Jodhpur bus carrying family to pay dowry in city bus went out of control and overturned one dead two injured
क्षतिग्रस्त बस और घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में सिटी बस के टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। सिटी बस में सवार होकर मायरा भरने जा रहे परिवार में से एक की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। घायलों का मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना जोधपुर से भोपालगढ़ रोड पर दोपहर 2:30 बजे की है।

विज्ञापन


बनाड़ थानाधिकारी प्रेमदान रतनू ने बताया कि पाल गांव के देवासी समाज के लोग सिटी बस में देवातड़ा मायरा भरने जा रहे थे। बस के टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसा थबुकड़ा गांव के नजदीक हुआ। हादसे में पाल गांव देवासों की ढाणी निवासी 20 वर्षीय सोहनराम पुत्र घमंडाराम की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हैं। एसीपी मंडोर पीयूष कविया भी अस्पताल पहुंचे। साथ ही मौके से रजलानी के सरपंच पारस गुर्जर वहां से गुजर रहे थे तो हादसा देख उन्होंने कुछ निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


सरूपगंज-आबूरोड हाइवे पर भुजेला के समीप ट्रक-बाइक की भिड़ंत में दो घायल
सिरोही जिले में सरूपगंज-आबूरोड हाइवे पर भुजेला के समीप बुधवार दोपहर को ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग एवं वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से आबूरोड सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां वरिष्ठ मेल नर्सिंग अधिकारी दुर्गेश सक्सेना की अगुवाई में टीम द्वारा इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान चंडेला निवासी जगराम (22) पुत्र केसाराम गरासिया एवं अंबाबेरी, चंडेला निवासी जीतू (20) पुत्र लाडूराम गरासिया के रूप में हुई है। दुर्घटना में ट्रक एवं मोटर साइकिल को भी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

अधेड़ किसान का शरीर थ्रेशर मशीन में आया
उदयपुर से अलग होकर बने सलूम्बर जिले के सेमारी क्षेत्र में मंगलवार रात अपने खेत पर थ्रेशर मशीन से गेहूं निकाल रहे एक अधेड़ किसान का शरीर मशीन के हूपर में चले जाने से क्षत-विक्षत हो गया। काश्तकार रामलाल पटेल एक मजदूर की सहायता से गेहूं के ओगे मशीन में डाल रहा था। रामलाल का बैलेंस बिगड़ जाने से एक हाथ मशीन में चला गया।


हाथ के साथ उसका सिर व सीना भी मशीन में बुरी तरह पीस गया। मशीन के आसपास उसका खून फैल गया। गंभीर हालत में रामलाल पटेल को सेमारी के सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed