फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   In the cleanliness drive, 67 thousand rupees were recovered from 650 passengers who littered

Jodhpur: स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे का स्वच्छता अभियान, 652 यात्रियों से 66,700 रुपये जुर्माना वसूला

Tue, 12 Aug 2025 08:19 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 Aug 2025 08:19 AM IST
सार

भारतीय रेलवे के 1 से 15 अगस्त तक चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत जोधपुर मंडल में पहले दस दिनों में गंदगी फैलाने वाले 652 यात्रियों से 66,700 रुपये जुर्माना वसूला गया। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के मौके पर चल रहे इस अभियान में यात्रियों को प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक और उद्घोषणाओं के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
In the cleanliness drive, 67 thousand rupees were recovered from 650 passengers who littered
स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे का स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा 1 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत जोधपुर मंडल में पहले दस दिनों में 652 यात्रियों को गंदगी फैलाते हुए पकड़ा गया। इनसे कुल 66,700 रुपये जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान रेलवे की राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक और सार्वजनिक उद्घोषणा जैसे विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से प्लेटफार्मों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें:  रामगढ़ बांध में आज होगा ड्रोन के जरिए क्लाउड सीडिंग कर क्रत्रिम बारिश का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के तहत 12 अगस्त को स्टेशनों पर कैंटीन और फूड स्टॉल्स की सफाई व निरीक्षण होगा, जबकि 13 अगस्त को ट्रेनों में पैंट्रीकारों की स्वच्छता की जांच की जाएगी। डीआरएम त्रिपाठी ने कहा, “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार है, जो कार्यस्थल को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखने की प्रेरणा देता है। स्वच्छ रेल परिसर और ट्रेन न केवल यात्रियों के स्वास्थ्य को बेहतर रखती है, बल्कि यात्रा को भी सुखद बनाती है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed