फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   husband handed over a letter to the police In Anita Chaudhary murder case

अनीता चौधरी मर्डर केस: हत्या के 3 दिन पहले गुलामुद्दीन ने खोदा था गड्ढा, पति ने पुलिस को पत्र सौंप किये खुलासे

Fri, 01 Nov 2024 04:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 01 Nov 2024 04:19 PM IST
सार

Rajasthan: जोधपुर में 2 दिन पूर्व हुए अनीता चौधरी हत्याकांड के मामले में अब अनीता चौधरी के पति मनमोहन सिंह द्वारा एक एप्लीकेशन पुलिस को सौंप गई है। अनीता के पति द्वारा पुलिस को दी गई प्रार्थना पत्र में उसने कई तरह के खुलासे किए हैं। 

विज्ञापन
husband handed over a letter to the police In Anita Chaudhary murder case
मृतक और उनके पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

27 अक्तूबर को अनीता चौधरी के गुमशुदगी की रिपोर्ट परिवार द्वारा जोधपुर के सरदारपुरा थाना में दर्ज करवाई गई थी। 30 अक्तूबर शाम पुलिस को जोधपुर के गंगाणा क्षेत्र में मिट्टी के अंदर अनीता का शव बरामद किया था। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला था। हत्यारे ने अनीता की हत्या कर शव के छह टुकड़े कर जेसीबी द्वारा 10 फीट गहरे गड्ढे में उसे दफना दिया था। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलामुद्दीन ने यह गड्ढा अपने घर के पीछे हत्या से 3 दिन पहले ही खोद दिया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने अनीता चौधरी, जहां अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी, उसके सामने दुकान संचालित करने वाला गुलामुद्दीन की पत्नी को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने अनीता के शव को बरामद किया था। पुलिस अभी भी गुलामुद्दीन की तलाश कर रही है। इस पूरे मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन


अनीता चौधरी की हत्या के बाद अब अनीता के पति मनमोहन ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी 27 अक्तूबर को दोपहर में अपने भाई विजय के घर खाना बनाने गई थी। वहां दोपहर लगभग पौने दो बजे अनीता अपनी दुकान सनशाइन ब्यूटी पार्लर, सरदारपुरा बी रोड गई थी। उसी रोज दोपहर करीबन 2:35 पर वह अपनी एक्टिवा छोड़कर टैक्सी द्वारा जोधपुर रिसोर्ट डालीबाई के मंदिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से 50 या 100 मीटर की दूरी पर गुलामुद्दीन सफेद एक्टिवा लेकर खड़ा था। टैक्सी चालक के बताये अनुसार अनीता ने गुलामुद्दीन के पीछे-पीछे टैक्सी लेकर चलने को कहा। गुलामुद्दीन के घर से 40-50 फीट पर गुलामुद्दीन ने स्कूटी रोकी। अनीता टैक्सी से उतरकर गुलामुद्दीन के साथ उसके घर में गई।

मनमोहन ने पत्र में बताया कि 30 अक्तूबर को गुलामुदीन की पत्नी ने पुलिस को अनिता का शव गाड़े जाने का स्थान बताया। पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर अनिता के शव के टुकड़े-टुकड़े बाहर निकाले। उस वक्त गुलामुद्दीन की पत्नी ने अनीता की सोने की अंगुठी पहनी हुई थी। अनीता घर से जो कपड़े पहनकर गई थी, जबकि सिर, धड़, हाथ व पाव के साथ में शव पर पहनी हुई ड्रेस बरामद हुई तो पता चला कि मेरी पत्नी अनिता घर से जो कपड़े पहनकर गई थी, उसके शरीर से गायब थे।


मनमोहन के दिए पत्र के अनुसार 29 अक्तूबर सुबह 10:54 पर मनमोहन के पास सुनिता सेन जो अनीता के पार्लर में काम करती थी और गंगाना में ब्यूटी पार्लर भी संचालित करती थी। उसका फोन आया और उसने कई बड़े नाम लेते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि अनिता के साथ बुरा किया गया है और मुझे भी जान का खतरा है। सुनीता ने जिस पर शक जताया उसके साथ अनिता के साथ पुराने संबंध होने की भी बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed