फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Holi was played in Jodhpur Police Line, Rajasthan.

Rajasthan News: जोधपुर पुलिस लाइन में खेली गई होली, लेकिन दिखा कम उत्साह; ये है नाराजगी की वजह

Sat, 15 Mar 2025 02:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 15 Mar 2025 02:38 PM IST
सार

Jodhpur: पुलिस लाइन में होली के आयोजन के लिए हर साल विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं। इस बार भी जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की होली रातानाडा पुलिस लाइन में और जोधपुर ग्रामीण पुलिस की होली जोधपुर ग्रामीण पुलिस लाइन में आयोजित की गई।

विज्ञापन
Holi was played in Jodhpur Police Line, Rajasthan.
जोधपुर में पुलिसकर्मियों ने खेली होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में इस बार भी परंपरागत रूप से पुलिस लाइन में होली खेली गई, लेकिन इस बार उत्साह में कमी देखी गई। पुलिस के जवानों में नाराजगी का कारण डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रोमोशन कमेटी) से जुड़ी लंबित मांगें रहीं।
विज्ञापन


जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस एक दिन बाद खेलती है होली
हर साल की तरह इस बार भी पुलिसकर्मियों ने एक दिन बाद होली खेली, ताकि आमजन अपनी होली शांतिपूर्ण तरीके से मना सकें। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से होली का आयोजन किया जाता है। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में यह आयोजन रातानाडा पुलिस लाइन में हुआ। हालांकि, इस बार कई पुलिसकर्मी नाराजगी के चलते होली कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। पुलिस मुख्यालय, जयपुर द्वारा जारी कुछ आदेशों से जवानों में असंतोष था, जिसकी वजह से कई जवानों ने स्वेच्छा से होली में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन


हर बार होती है विशेष व्यवस्था, इस बार भी की गई
पुलिस लाइन में होली के आयोजन के लिए हर साल विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं। इस बार भी जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की होली रातानाडा पुलिस लाइन में और जोधपुर ग्रामीण पुलिस की होली जोधपुर ग्रामीण पुलिस लाइन में आयोजित की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी तो रही, लेकिन जवानों की अपेक्षित संख्या में कमी के कारण होली का रंग थोड़ा फीका नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किया जमकर सेलिब्रेशन
जो पुलिसकर्मी और अधिकारी समारोह में शामिल हुए, उन्होंने जमकर होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। डीजे की धुन पर नाचते हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों ने होली का पूरा आनंद लिया। हालांकि, जवानों की मांगों को लेकर बनी नाराजगी इस बार के आयोजन में साफ झलक रही थी। अब देखना होगा कि उनकी लंबित मांगों पर पुलिस प्रशासन क्या रुख अपनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed