फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   HIV infected wife objection to used condom wanted to give dangerous disease to husband Jodpur Rajasthan News

Shocking: खुद को बदनामी से बचाने पत्नी ने रची साजिश, पति को देना चाहती थी खतरनाक बीमारी, हैरान कर देगा मामला

Thu, 17 Oct 2024 06:40 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Oct 2024 06:40 AM IST
सार

HIV Infected Wife: पति को पता चला कि उसकी पत्नी फरवरी 2023 से HIV संक्रमित है। ART सेंटर में उसका इलाज भी चल रहा है। इस दौरान पीड़ित पति के पत्नी का पुराना मंगेतर भी मिला, जिसने उसे बताया कि युवती के HIV संक्रमित होने के कारण ही उसकी सगाई टूटी थी।

विज्ञापन
HIV infected wife objection to used condom wanted to give dangerous disease to husband Jodpur Rajasthan News
पति को भी एचआईवी देना चाहती थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर से कई ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो हमें हैरान करके रख देती हैं। राजस्थान के जोधपुर जिले से ऐसा की एक मामला सामने आया है। जहां, एक पत्नी ने अपने पति को एचआईवी (HIV) संक्रमित करने की कोशिश। युवक की पत्नी शादी से पहले ही HIV संक्रमित थी, शादी के वह युवक पर लगातार बिना कंडोम के संबंध बनाने पर दबाव बनाती थी। पत्नी ने पति पर इसे लेकर अधिक दबाव बनाया तो उसे कुछ शक हुआ। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी से पहले की जिंदगी के बारे में जानकारी जुटाई तो उसके होश उड़ गए। उसे पता चला कि उसकी पत्नी 2023 से ही HIV पॉजिटिव है। मामले में कोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


खुलासे से हैरान रह गया पति
जानकारी के अनुसार जोधपुर शहर में रहने वाले एक युवक की शादी जुलाई 2024 को हुई थी। शादी के युवक अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर घर आया। दंपति ने संबंध बनाए तो पत्नी कंडोम का इस्तेमाल नहीं करने की बात कहने लगी। वह पति पर कंडोम का इस्तेमाल नहीं करने का दबाव बनाती थी। अधिक दबाव बनाने पर पति को पत्नी के ऊपर शक हुआ। उसने अपनी पत्नी के शादी से पहले की जिंदगी की पन्ने पलटना शुरू किया तो हकीकत जानकर वह हैरान रह गया। 
विज्ञापन


फरवरी 2023 से थी HIV संक्रमित
पति को पता चला कि उसकी पत्नी फरवरी 2023 से HIV संक्रमित है। ART सेंटर में उसका इलाज भी चल रहा है। इस दौरान पीड़ित पति के पत्नी का पुराना मंगेतर भी मिला, जिसने उसे बताया कि युवती के HIV संक्रमित होने के कारण ही उसकी सगाई टूटी थी। हालांकि, अपने शक को और पुख्ता करने के लिए पति ने ब्लड टेस्ट के बहाने पत्नी की जांच कराई। इस दौरान उसकी रिपोर्ट HIV पॉजिटिव आई। युवक ने अपनी भी जांच कराई लेकिन, उसकी रिपोर्ट निगेटिव है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि HIV संक्रमण का पता तीन महीने बाद चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 तोला सोने के गहने और रुपये ले गई
पीड़ित पति का आरोप है कि जब उसने पत्नी के HIV संक्रमित होने की रिपोर्ट उसे दिखाई तो वह भड़क गई। उसके परिजनों और बहन ने भी कहा कि आप लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए था। वे इस बात को लेकर जमकर नाराज हुए। पत्नी की बहन उसे अपने साथ लेकर चली गई। साथ ही हमारी तरह (ससुराल वालों) से दिए गए नौ तोले सोने के गहने और रुपये भी अपने साथ ले गई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में आवेदन दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed