फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: History-Sheeter Who Tried to Ram Police Vehicle Behind Bars, Also Wanted in NDPS Case

Jodhpur News: पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने वाला हिस्ट्रीशीटर सलाखों के पीछे, एनडीपीएस एक्ट में भी था वांछित

Wed, 30 Jul 2025 08:28 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Jul 2025 08:28 AM IST
सार

खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने वाले हिस्ट्रीशीटर को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित था और उस पर पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Jodhpur News: History-Sheeter Who Tried to Ram Police Vehicle Behind Bars, Also Wanted in NDPS Case
पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर सुभाष गोदारा

विस्तार

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झंवर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सुभाष गोदारा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुछ समय पहले पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की थी। सुभाष गोदारा जालौर के बिशनगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित था और उस पर पहले से 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

विज्ञापन


मामला 11 जून का है। जिला विशेष टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक पिंटू कुमार अपनी टीम के साथ शाम करीब 8 बजे गश्त पर निकले थे। शोभावतों की ढाणी रोड पर उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस थाना बिशनगढ़ (जालौर) में एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित और झंवर थाने का हिस्ट्रीशीटर सुभाष गोदारा, काली स्कॉर्पियो में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जोधपुर शहर में घूम रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: चिकन रेट विवाद में चाचा-भतीजे की हत्या मामले का 10वां आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सुभाष गोदारा ने पुलिस को देखकर वाहन लेकर भागने की कोशिश की। उसने पीछा कर रहे सरकारी वाहन को कई बार टक्कर मारने का प्रयास किया और अपनी स्कॉर्पियो को तेज और खतरनाक तरीके से चलाता हुआ शहर के सेक्टर 21 और सेक्टर 11 की तरफ भाग गया। टायर फटने के बावजूद उसने गाड़ी भगाई और अंत में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी स्कॉर्पियो जब्त कर धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत थाना परिसर में जमा की।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निशांत भारद्वाज और सहायक पुलिस आयुक्त रविंद्र बोथरा के निर्देश में थानाधिकारी ईश्वरचंद्र पारीक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुभाष गोदारा पुत्र जुगताराम बिश्नोई (उम्र 31 वर्ष) को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में अब आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed