फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   hailstorming rain damages crops in western parts of rajasthan

बारिश ओलों से जोधपुर जैसलमेर में भारी तबाही

Sun, 19 Mar 2017 10:14 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
hailstorming rain damages crops in western parts of rajasthan
फाइल फोटो - फोटो : Internet
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर,बाड़मेर व जैसलमेर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम की मार से सहमे किसानों ने पहले ही अपनी फसलों को काटना शुरू कर दिया है। शनिवार को जैसलमेर के मोहनगढ़,पोकरण,नाचना में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जोधपुर,जैसलमेर के अलावा प्रदेश के बाकि हिस्सों जैसे जयपुर,धौलपुर,बूंदी,चितौड़गढ़,कोटा में भी शनिवार रात से बारिश का दौर शुरू हुआ और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। ओलावृष्टि के कारण सबसे ज्यादा नुकसान इसबगोल व जीरे की फसल को हुआ है। कोटा की भामाशाह मंडी में रखी सैंकड़ों बोरी जींस खराब हो गई है वहीं बूंदी में भी ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


वहीं जोधपुर में रविवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहा और आसपास के गांवो में खेतों में पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में फिर से बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। चिंता में डूबे क्षेत्र के किसान समय से पहले ही अपनी फसले काटने में जुट गए हैं। बारिश होने से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक से मौसम पलटने के कारण तापमान तेजी से नीचे गिरा है और एक बार फिर से हल्की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटो में तेज हवाओं के साथ बारिश दौर एक बार फिर से शुरू हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed