{"_id":"67503750779313e5b40cde5a","slug":"governor-haribhau-bagde-reached-jodhpur-guard-of-honor-given-to-governor-haribhau-bagde-at-circuit-house-jodhpur-jodhpur-news-c-1-1-noi1367-2381811-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News : तीन दिवसीय प्रकृति अंतर्राष्ट्रीय वृत्तचित्र फिल्म महोत्सव, उद्घाटन समारोह में पहुंचे राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News : तीन दिवसीय प्रकृति अंतर्राष्ट्रीय वृत्तचित्र फिल्म महोत्सव, उद्घाटन समारोह में पहुंचे राज्यपाल
Wed, 04 Dec 2024 10:13 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:13 PM IST
सार
जोधपुर के टाउन हॉल में 16वें प्रकृति अंतर्राष्ट्रीय वृत्तचित्र फिल्म महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय महोत्सव 4 से 6 दिसंबर तक जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के ईएमएमआरसी की मेजबानी और भारत सरकार के शैक्षिक संचार संकाय (सीईसी) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
राज्यपाल पहुचे जोधपुर
विस्तार
प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को जोधपुर के टाउन हॉल में 16वें प्रकृति अंतर्राष्ट्रीय वृत्तचित्र फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय महोत्सव 4 से 6 दिसंबर तक जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के ईएमएमआरसी की मेजबानी और भारत सरकार के शैक्षिक संचार संकाय (सीईसी) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस फिल्म महोत्सव का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को पर्यावरण, विकास, मानवाधिकार और स्वच्छ भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करना है।
विज्ञापन
इस अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में विभिन्न भाषाओं की 13 ज्ञानवर्धक फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। फेस्टिवल में डवलपमेंट, एनवायरनमेंट, स्वच्छ भारत और ह्यूमन राइट्स जैसी कैटेगरीज की फिल्मों को शामिल किया गया है। प्रमुख फिल्मों में बानी प्रकाश दास की ‘अधिकार के लिए लड़ो’, पी. रघुपति की ‘रीचिंग द अनरीच्ड’, साजिद नादुथोडी की ‘रेज्ड ऑफ रिदम्स’ और प्रकाश काटरे की ‘ग्रीन मैन’ शामिल हैं।
विज्ञापन
महोत्सव के विजेता को स्क्रीनिंग सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्रों और आम नागरिकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है ताकि अधिक से अधिक लोग इस ज्ञानवर्धक आयोजन का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
राज्यपाल ने उद्घाटन समारोह में कहा कि इस महोत्सव में शामिल होकर अत्यंत खुशी हो रही है। देश के युवाओं को पर्यावरण, विकास और मानवाधिकार जैसे विषयों पर जागरूक करने के लिए यह एक बेहतरीन पहल है। वृत्तचित्र के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हो सकते हैं।
जोधपुर पहुंचने पर राज्यपाल को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनकी अगुवाई संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, डीआईजी सीआईडी अजय सिंह, जोधपुर ग्रामीण एसपी राममूर्ति जोशी और डीसीपी आलोक श्रीवास्तव ने की।
सीईसी प्रतिवर्ष इस महोत्सव का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में करती है ताकि वृत्तचित्र निर्माताओं को प्रोत्साहित किया जा सके और समाज में जागरूकता फैलाई जा सके। आयोजकों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का माध्यम बन सकते हैं।