फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Gajendra Shekhawat says At time of consecration of Ram temple no other work can be more sacred than this

Jodhpur: गजेंद्र शेखावत बोले- राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के समय इससे पावन काम कोई और हो नहीं सकता

Wed, 17 Jan 2024 10:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 10:02 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महेंद्रनाथ अरोड़ा सर्किल पहुंचकर झाडू लगाई। साथ ही कहा कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के समय इससे पावन काम और कोई नहीं हो सकता। बता दें कि कारसेवक के रूप में महेंद्रनाथ अरोड़ा ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

विज्ञापन
Gajendra Shekhawat says At time of consecration of Ram temple no other work can be more sacred than this
गजेंद्र शेखावत सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि एक ओर जहां राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रहा है। ऐसे में इससे पवन काम कोई और हो नहीं सकता। शेखावत बुधवार सुबह कार सेवा में शहीद हुए स्वर्गीय महेंद्रनाथ अरोड़ा की स्मृति में बनाए गए चौराहे पर पहुंचे। 

विज्ञापन


बता दें यहां उन्होंने संपूर्ण चौराहे की स्वच्छता को लेकर साफ-सफाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राममंदिर प्रतिष्ठा से पहले देश में स्वच्छता को लेकर किए गए आह्वान के फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी के नेता इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने भी हाथ में झाड़ू पकड़ दिवंगत प्रोफेसर महेंद्रनाथ अरोड़ा के चौराहे को साफ किया है। कार सेवक के रूप में महेंद्रनाथ अरोड़ा ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
विज्ञापन




साफ-सफाई के बाद प्रो. अरोड़ा को श्रद्धांजलि के सुमन अर्पित किए। जोधपुर दक्षिण से महापौर वनिता सेठ, भाजपा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्षद इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed