फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Fire broke out in handicraft factory in jodhpur

Jodhpur: हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में लगी आग, चार घंटे से बुझाने के प्रयास जारी; 10 से अधिक दमकल मौके पर मौजूद

Wed, 15 May 2024 08:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 15 May 2024 08:28 PM IST
सार

Jodhpur: जोधपुर के बासनी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आर्ट एंड क्राफ्ट हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
 

विज्ञापन
Fire broke out in handicraft factory in jodhpur
हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में बुधवार शाम 4 बजे आग लग गई। यह आग बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक आर्ट एंड क्राफ्ट फैक्टरी में लगी हैं। सूचना मिलने के बाद बासनी फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इससे पहले मजदूरों ने ही पहले अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग को काबू नहीं कर पाए। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं और आग बुझाने में लगी हुई हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां बड़ी संख्या में लकड़ियां है और इसी वजह से आग विकराल रूप लेती जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि यह छत तक पहुंच गई है। पिछले 4 घंटे से आग बुझाने का प्रयास जारी हैं। फैक्टरी मालिक का कहना है की हादसे के दौरान फैक्टरी में कोई नहीं था।

विज्ञापन

2 हजार डिग्री तापमान, आग बुझाने में आ रही मुश्किल
मुख्य फायर अधिकारी दक्षिण जलज घसिया ने बताया अंदर दो हजार डिग्री तापमान होने के चलते आग बुझाने में मुश्किलें आ रही हैं। फैक्टरी के एक ब्लॉक में आग लगी है। इस दौरान फैक्टरी के एक ब्लॉक में हैंडीक्राफ्ट का सामान रखा हुआ था। जबकि सुरक्षा कारणों को देखते हुए अन्य 2 ब्लॉक से सामान को शिफ्ट किया जा रहा है। फैक्टरी में आग लगने की घटना के दौरान मौके पर काम कर रहे श्रमिक घबराकर बाहर निकल गए। आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद से फायर ब्रिगेड टीम लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरफोर्स की दो दमकलें भी पहुंची 
बताया जा रहा है कि आग को काबू करने के लिए पानी के टैंकर मंगवा कर आग बुझाने की कोशिश की जा रही हैं। वही एयरफोर्स की दो दमकलें भी बुलाई गई हैं। ताकि जल्दी से आग को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed