{"_id":"63bf6bdec6d1046b631074f6","slug":"crime-25-lakh-rupees-cheated-from-student-in-jodhpur-by-pretending-to-be-major-of-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: खुद को थल सेना का मेजर बताकर छात्र से ठगे 25 लाख रुपये, परिचितों को नौकरी लगवाने का दिया झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: खुद को थल सेना का मेजर बताकर छात्र से ठगे 25 लाख रुपये, परिचितों को नौकरी लगवाने का दिया झांसा
Thu, 12 Jan 2023 07:39 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:39 AM IST
सार
राजस्थान के जोधपुर जिले से ठगी का मामला सामने आया है। यहां पर एक ठग ने खुद को थल सेना का मेजर बताकर छात्र से 25 लाख रुपये ठग लिए। साथ ही नौकरी लगवाने के नाम पर अपने परिचितों को भी झांसे में लिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर शहर के सरदारपुरा सी रोड पर कॉम्प्लेक्स में रहने वाले छात्र से परिचित के मित्र और उसके साथियों ने साजिश रचकर नौकरी लगाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये ठग लिए। कई किश्तों में यह रकम ली गई। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर अब सरदारपुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी ने खुद को थल सेना में मेजर बताया और बड़े-बड़े लोगों से जान पहचान होना बताया। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ प्राइवेट फर्म में नौकरी भी करता है। उसे और उसके परिचितों से यह राशि ठगी गई है। पुलिस ने इसमें अब जांच शुरू की है। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया, सरदारपुरा सी रोड स्थित हैप्पी होम कॉम्प्लेक्स में रहने वाले छात्र बबलू दास पुत्र सीताराम ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
इसमें बताया कि उसके फलौदी के एक मित्र हरीश के मार्फत फलौदी के आरसीबी कॉलोनी निवासी महावीर शर्मा से जान पहचान हुई थी। महावीर शर्मा ने खुद को थल सेना में मेजर होना बताया था। सेना में नौकरी लगवाने पर 80 हजार रुपये प्रतिमाह इनकम होना बताया था। वह झांसे में लेकर उसे एक बार दिल्ली एम्स लेकर गया, जहां एक व्यक्ति से मिलवाया और उसने खुद को सेना का कर्नल होना बताया। मगर नाम नहीं बताया था।
विज्ञापन
इसके बाद में उसने महावीर शर्मा ने गागूड़ा मेड़ता निवासी रामेश्वर, जयपुर के शिवशक्ति कॉलोनी निवासी अरविंद सोढ़ावत और मेड़ता रोड के लक्ष्मण नाम के शख्स से मिलवाया। इनको भी भारतीय सेना और पुलिस आदि जगहों पर उनके रिश्तेदारों का लगना होना कहा। इस झांसे में आए बबलू दास ने नौकरी और सेना में गाड़ी लगाने की इच्छा जाहिर की, तब उसने अपने परिचितों को भी साथ ले लिया।
रिपोर्ट में बताया कि आरोपी गणों ने मिलकर उससे और परिचितों से अलग-अलग किश्तों में तकरीबन 25 लाख रुपये ठग लिए। बाद में फोन बंद कर दिए। 26 नवंबर 2020 को तीन लाख, एक दिसंबर 2021 को 11 लाख, तीन दिसंबर 2021 को 1.90 लाख, छङ दिसंबर को सात लाख, 18 मार्च 2021 को 20 हजार, 13 मई 2021 को 10 हजार और 25 मई 21 को 40 हजार रुपये नकद एवं फोन, गूगल पे के माध्यम से दिए गए थे।