फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Court directs Shekhawat to appear on Gehlot's lawyer's appeal in defamation case

Jodhpur: शेखावत को भी कोर्ट में पेश होने के निर्देश; गहलोत की पेशी में अधिवक्ता ने की अपील, सुनवाई 6 सितंबर को

Mon, 28 Aug 2023 04:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 28 Aug 2023 04:08 PM IST
सार

गहलोत के अधिवक्ता ने कहा कि पिछले तीन बार याचिकाकर्ता गजेंद्र सिंह शेखावत पेश नहीं हुए। उन्हें भी पेश होने के आदेश दिया जाए या फिर हमें इस मामले में बरी कर दिया जाए।

विज्ञापन
Court directs Shekhawat to appear on Gehlot's lawyer's appeal in defamation case
सीएम अशोक गहलोत व मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : social media

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत सोमवार को जोधपुर दौरे के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। गहलोत के वकील की दलील पर कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात को भी कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केस में सुनवाई की अगली तारीख अब 6 सितंबर तय की गई है। कोर्ट ने सीएम गहलोत के साथ ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भी कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत के अधिवक्ता भी कोर्ट के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश होने की अनुमति लेंगे या व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे। यह कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश होने के बाद ही पता चलेगा। 
विज्ञापन

चूंकि सीएम गहलोत के पैरों की चोट ठीक हो चुकी है और गजेंद्र सिंह शेखवात भी स्वस्थ हैं। ऐसे में कोर्ट वीसी से पेश होने की आगे अनुमति देगा या व्यक्तिगत रूप से बुलाया जाएगा, यह कोर्ट ही अगली सुनवाई पर तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि पिछले तीन बार में हुई पेशी के दौरान याचिकाकर्ता गजेंद्र सिंह शेखावत पेश नहीं हुए। उन्हें भी पेश होने के आदेश दिया जाए या फिर हमें इस मामले में बरी कर दिया जाए। इस पर कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भी छह सितंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।


अपनी ओर से कोई आरोप नहीं लगाया-सीएम
दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि अशोक गहलोत को संजीवनी घोटाले से संबंधित सभी दस्तावेज और पेनड्राइव उपलब्ध करा दी गई है। इस पर सीएम गहलोत के अधिवक्ता ने स्पष्ट कहा कि सीएम गहलोत ने राजस्थान पुलिस की एसओजी की रिपोर्ट के आधार पर ही 21 फरवरी 2023 को गजेंद्र सिंह शेखावत और उसके परिवार को लेकर बयान दिया था। सीएम ने अपनी ओर से कोई आरोप नहीं लगाया है, क्योंकि वह गृह मंत्री भी हैं। इसलिए उन्होंने अपने डिपार्टमेंट गृहविभाग के तहत एसओजी की रिपोर्ट को देखकर उसके आधार पर ही पत्रकारों से वार्ता की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed