{"_id":"58cf77ec4f1c1be5431a1f7a","slug":"circle-inspector-threaten-asi-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ट्रैप करवा दूंगा', अपने भाई को बचाने के लिए सीआई ने एएसआई को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ट्रैप करवा दूंगा', अपने भाई को बचाने के लिए सीआई ने एएसआई को धमकाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर के महामंदिर थाने में सीआई द्वारा एक एएसआई को धमकाने का मामला सामने आया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच के एक निरीक्षक एवं एटीएस में तैनात कॉन्स्टेबल ने आॅनलाइन ठगी के आरोपी की जांच कर रहे एएसआई को ट्रैप करवाने की धमकी दे डाली और उससे आरोपी के पक्ष में कार्यवाही करने के आदेश दे दिए।
एएसआई ने महामंदिर थाने में कॉन्स्टेबल और निरिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इंश्योरेंस कराने के नाम पर आॅनलाइन ठगी करने के आरोपी झुंझुनूं निवासी जावेद इकबाल को 15 मार्च को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा था
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच के निरीक्षक और एटीएस के कॉन्स्टेबल आरोपी से मिलने जोधपुर आए और आरोपी की जांच करने रहे एएसआई को धमकाते हुए कहा कि वो आरोपी के पक्ष में जांच करें। एएसआई ने अपने बयान में कहा कि क्राइम ब्रांच के निरीक्षक ने उससे कहा कि नौकरी कैसे की जाती है ये वो उसे सिखा देगा।
विज्ञापन
यही नहीं सीआई ने एएसआई से यह भी कहा कि उसने अच्छे अच्छो को ट्रैप करवाया है वो उसका मोबाइल नंबर एसीबी को देकर उसे भी ट्रैप करवा देगा। क्राइम ब्रांच का सीआई आरोपी जावेद का मौसेरा भाई है और इसलिए उसने एएसआई पर जांच में हेरफेर करने का दबाव बनाया।