फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   circle inspector threaten asi in jodhpur

'ट्रैप करवा दूंगा', अपने भाई को बचाने के लिए सीआई ने एएसआई को धमकाया

Mon, 20 Mar 2017 12:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
circle inspector threaten asi in jodhpur
डेमो इमेज - फोटो : Internet
जोधपुर के महामंदिर थाने में सीआई द्वारा एक एएसआई को धमकाने का मामला सामने आया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच के एक निरीक्षक एवं एटीएस में तैनात कॉन्स्टेबल ने आॅनलाइन ठगी के आरोपी की जांच कर रहे एएसआई को ट्रैप करवाने की धमकी दे डाली और उससे आरोपी के पक्ष में कार्यवाही करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


एएसआई ने महामंदिर थाने में कॉन्स्टेबल और निरिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इंश्योरेंस कराने के नाम पर आॅनलाइन ठगी करने के आरोपी झुंझुनूं निवासी जावेद इकबाल को 15 मार्च को जोधपुर से गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा था
विज्ञापन


जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच के निरीक्षक और एटीएस के कॉन्स्टेबल आरोपी से मिलने जोधपुर आए और आरोपी की जांच करने रहे एएसआई को धमकाते हुए कहा कि वो आरोपी के पक्ष में जांच करें। एएसआई ने अपने बयान में कहा कि क्राइम ब्रांच के निरीक्षक ने उससे कहा कि नौकरी कैसे की जाती है ये वो उसे सिखा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं सीआई ने एएसआई से यह भी कहा कि उसने अच्छे अच्छो को ट्रैप करवाया है वो उसका मोबाइल नंबर एसीबी को देकर उसे भी ट्रैप करवा देगा। क्राइम ब्रांच का सीआई आरोपी जावेद का मौसेरा भाई है और इसलिए उसने एएसआई पर जांच में हेरफेर करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed