{"_id":"6a4cc46c150614a8dc09db63","slug":"cheating-scandal-at-bangar-college-pali-viral-video-sparks-outrage-over-exam-security-lapse-jodhpur-news-c-1-1-noi1543-4475240-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News : बांगड़ कॉलेज में परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल किए जाने का दावा, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News : बांगड़ कॉलेज में परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल किए जाने का दावा, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
Tue, 07 Jul 2026 03:39 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 03:39 PM IST
सार
परीक्षा में नकल रोकने के दावों के बीच पाली के बांगड़ महाविद्यालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में परीक्षार्थियों द्वारा कथित रूप से मोबाइल इस्तेमाल किए जाने के दावे ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
बांगड़ महाविद्यालय में मोबाइल से हो रही नकल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बांगड़ महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं के दौरान नकल का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा किए गए सख्त इंतजामों के दावों के बीच कॉलेज परिसर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ परीक्षार्थी कथित रूप से मोबाइल फोन का उपयोग करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे परीक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में परीक्षा कक्ष के भीतर छात्रों द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है। यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है तो यह परीक्षा संचालन में गंभीर लापरवाही का मामला माना जाएगा। इस घटनाक्रम ने यह भी सवाल खड़ा किया है कि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों द्वारा नियमों की पालना किस हद तक सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: RPSC SI Recruitment 2021: क्या सभी पुराने अभ्यर्थी फिर दे सकेंगे एसआई भर्ती की परीक्षा? आयोग ने दिया बड़ा मौका
विज्ञापन
गौरतलब है कि बांगड़ महाविद्यालय में इससे पहले भी परीक्षाओं के दौरान नकल संबंधी शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि समय-समय पर कार्रवाई और सुधार के दावे किए गए लेकिन बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
स्थानीय विधायक भीमराज भाटी भी पूर्व में महाविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया था। इसके बावजूद ताजा वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर कॉलेज प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग की भूमिका चर्चा में है।
शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि यदि परीक्षा में अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित नहीं की गई तो इसका सीधा असर मेधावी विद्यार्थियों के हितों और शैक्षणिक संस्थानों की विश्वसनीयता पर पड़ेगा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो की जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और दोषियों के खिलाफ किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।