फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Car returning after visiting Ramdevra collided with tanker in Jodhpur, four family members died, seven injured

Jodhpur: टैंकर और कार के बीच टक्कर में परिवार के चार लोगों की मौत, सात घायल, रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे

Sun, 11 Jun 2023 01:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 Jun 2023 01:08 PM IST
सार

जबर थाना अधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के डीडवाना के मोहाली कुड़ी सेक्टर 4 में रहने वाला एक परिवार रामदेवरा दर्शन के लिए गए था। दर्शन करके वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Car returning after visiting Ramdevra collided with tanker in Jodhpur, four family members died, seven injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर शहर के पास एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जोधपुर शहर के कुड़ी भगतासनी रहने वाला एक परिवार रामदेवरा दर्शन कर अपनी कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान शनिवार देर रात अरु के पास सामने से आ रहे एक टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन



दुर्घटनाग्रस्त कार

जबर थाना अधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के डीडवाना के मोहाली कुड़ी सेक्टर 4 में रहने वाला एक परिवार रामदेवरा दर्शन के लिए गए था। दर्शन करके वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। केरु बंगाली एशिया गांव की सरहद पर उनकी कार सामने से आ रहे एक तेल के टैंकर से टकरा गई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों को बड़ा धमाका सुनाई दिया। इससे लोग धमाके की ओर भागे तो देखा कि वहां एक कार और टैंकर में भिड़ंत हो रखी थी। लोगों ने आनन-फानन में कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। तब तक चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों में दो महिला एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार में छह बच्चों समेत पांच महिला-पुरुष सवार थे। हादसे में महिला द्रौपदी, राजू देवी, जसवंत और नरपत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मुन्नी देवी, अंजली, पवन, महावीर, लकी और ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भेजा गया है। जहां उनका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है। वहीं, मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद इन शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसा होने के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed