{"_id":"6a845c6080e4b6ade802431e","slug":"bhanwari-devi-murder-case-western-rajasthan-big-protest-movement-phalodi-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंवरी देवी हत्याकांड: मारवाड़ में बड़ा आंदोलन; न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर आए हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंवरी देवी हत्याकांड: मारवाड़ में बड़ा आंदोलन; न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर आए हजारों लोग
Tue, 18 Aug 2026 06:52 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:52 PM IST
सार
Rajasthan News: लोहावट के भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हत्यारों की गिरफ्तारी जल्दी नहीं होने के कारण मारवाड़ के लोग आक्रोशित हैं। मंगलवार को यहां हजारों लोगों ने फलोदी कलेक्ट्रेट का घेराव किया। फिलहाल मामले की जांच के लिए डीआईजी देवेंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में SIT गठित की गई है।
विज्ञापन
भंवरी देवी हत्याकांड पर लोगों ने घेरा जिला कलेक्टर कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोहावट के बहुचर्चित भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर लोगों में भारी रोष है। हत्यारों की गिरफ्तारी और मामले में जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व विधायक किसनाराम के नेतृत्व में चल रहा धरना आज भी जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग फलोदी पहुंचे और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
क्या है मामला ?
दरअसल फलोदी के लोहावट में 27 जुलाई 2026 की रात जंभेश्वर नगर में भंवरी देवी विश्नोई की उनके घर के बाहर सोते समय अज्ञात नकाबपोशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। उनकी दो बेटियों पर भी हमला किया गया था, जिससे वे घायल हो गई थीं। मामले में लंबे समय तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
यह भी पढ़ें: पंचायतीराज आरक्षण लॉटरी स्थगित होने पर सियासत गरमाई; संयम लोढ़ा ने भेजा अवमानना का नोटिस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट घेराव से प्रशासन के सामने बढ़ी चुनौती
इधर, मंगलवार को हजारों की संख्या में लोगों के फलोदी कलेक्ट्रेट पहुंचने से प्रशासन के सामने भी चुनौती बढ़ गई। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक भंवरी देवी के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती और परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
हत्याकांड के बाद से क्षेत्र में आक्रोश
भंवरी देवी हत्याकांड के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि घटना को काफी समय बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। प्रदर्शनकारियों ने मामले में तेजी से कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। धरने के दौरान भी लगातार हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
SIT के गठन से जांच को मिली नई दिशा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच में तेजी लाने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है। डीआईजी देवेंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है। एसआईटी की टीम ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया है और मामले से जुड़े अधिकारियों के साथ चर्चा कर अब तक हुई जांच की जानकारी ली है। SIT द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों से चर्चा के बाद टीम जांच को आगे बढ़ा रही है और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।