फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Bhagat Ki Kothi-Danapur Summer Weekly Special on Sundays

Railway: इस दिन से चलेगी भगत की कोठी-दानापुर समर वीकली स्पेशल, किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव; जानें सबकुछ

Mon, 02 Jun 2025 04:47 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 04:47 PM IST
सार

Railway News: यह ट्रेन 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को भगत की कोठी से तथा 26 जून तक प्रत्येक गुरुवार को दानापुर से उपरोक्त समयानुसार संचालित की जाएगी। यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 16 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड एसएलआर कोच शामिल हैं।

विज्ञापन
Bhagat Ki Kothi-Danapur Summer Weekly Special on Sundays
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा भगत की कोठी–दानापुर के बीच समर होलीडे वीकली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को भगत की कोठी से रवाना होगी और जयपुर होते हुए दानापुर पहुंचेगी। जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए यह विशेष ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन 4 जून को अपने सातवें फेरे पर रवाना होगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04813 (भगत की कोठी–दानापुर समर होलीडे वीकली स्पेशल) हर बुधवार को शाम 5:20 बजे भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी और गुरुवार को शाम 5:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04814 हर गुरुवार शाम 6:45 बजे दानापुर से रवाना होकर शनिवार रात 1 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 जून तक प्रत्येक बुधवार को भगत की कोठी से तथा 26 जून तक प्रत्येक गुरुवार को दानापुर से उपरोक्त समयानुसार संचालित की जाएगी। यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 16 स्लीपर, 4 जनरल और 2 गार्ड एसएलआर कोच शामिल हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: जयपुर टाउन हॉल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक से इंकार; जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार यह ट्रेन निम्न स्टेशनों पर ठहरेगी। जिनमें गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा शामिल है। 

बीकानेर–यशवंतपुर ट्रेन 8 व 15 जून को दो घंटे रेगुलेट रहेगी
दक्षिण पश्चिम रेलवे पर तकनीकी कार्य के चलते बीकानेर–यशवंतपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 16588) को दो ट्रिप के लिए मार्ग में रेगुलेट किया जाएगा। डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि निट्टूर–संपिगेरोड रेलखंड के मध्य तकनीकी कार्य के कारण यह ट्रेन, जो 8 व 15 जून को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, मार्ग में दक्षिण पश्चिम रेलवे के क्षेत्र में दो घंटे के लिए रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed