{"_id":"6500243bf10def624006a63d","slug":"babbar-sher-riaz-underwent-cataract-and-glaucoma-operation-in-jodhpur-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: अब 14 दिन आंखों पर पट्टी बांधकर बैठेगा बब्बर शेर, 2 घंटा 20 मिनट चला मोतियाबिंद और ग्लूकोमा का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: अब 14 दिन आंखों पर पट्टी बांधकर बैठेगा बब्बर शेर, 2 घंटा 20 मिनट चला मोतियाबिंद और ग्लूकोमा का ऑपरेशन
Tue, 12 Sep 2023 02:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:12 PM IST
सार
मोतियाबिंद और ग्लूकोमा के ऑपरेशन के 14 दिन बाद ही पता चलेगा की बब्बर शेर रियाज अब फिर से देख पाएगा या नहीं। रियाज के पिंजरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
विज्ञापन
बब्बर शेर की आंखो का ऑपरेशन करते डॉक्टर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतियाबिंद और ग्लूकोमा की पीड़ित बब्बर शेर (रियाज) की आंखों को ऑपरेशन किया गया। मुंबई से आई एक्सपर्ट डॉक्टर कोमल, गुजरात के डॉक्टर श्रवण सिंह राठौड़, डॉक्टर ज्ञान प्रकाश सहित कई डॉक्टरों की टीम ने रियाज की आंखों का ऑपरेशन किया। ये ऑपरेशन करीब 2 घंटा 20 मिनट चला। ऑपरेशन के बाद शेर रियाज को 14 दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। रियाज के पिंजरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि उस पर निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
बाता दें कि जोधपुर के माचिया बायोलॉजिकल पार्क में बब्बर शेर (रियाज) की आंखों की कुछ दिन पहले जांच की गई थी। जांच में पता चला कि रियाज को दिखना बंद हो गया था। बब्बर शेर रियाज की दाईं आंख में मोतियाबिंद और दूसरी आंख में ग्लूकोमा की शिकायत थी। रियाज की एक आंख में बचपन से ही मोतियाबिंद था। इसी वजह से उसकी एक आंख सफेद दिखाई पड़ती थी।
विज्ञापन
अब ऑपरेशन के बाद रियाज को 14 दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। इसके बाद रियाज की आंखों से पट्टी हटाई जाएगी। उसके बाद ही पता चलेगा कि आंख का ऑपरेशन सफल हुआ या नहीं। रियाज के पंजों को भी सुरक्षित किया गया है, ताकि वो अपने पंजों से आंखों में खुजली न कर पाए। इस दौरान रियाज के केयर टेकर करण सिंह ने बताया कि 14 दिन तक लगातार इस पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन