फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Ambulance returning after leaving the patient caught fire in Jodhpur

Pali: मरीज को छोड़कर लौट रही एम्बुलेंस बनी आग का गोला, ड्राइवर और स्टॉफ ने कूदकर बचाई जान

Sat, 02 Sep 2023 12:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Sep 2023 12:07 PM IST
सार

जोधपुर में मरीज को छोड़ने के बाद लौटते समय मुकनपुरा के निकट शार्ट सर्किट के चलते गाड़ी में अचानक आग लगा गई। समय रहते सभी ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Ambulance returning after leaving the patient caught fire in Jodhpur
एंबुलेंस में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शनिवार सुबह जोधपुर में मरीज को छोड़कर वापस पाली लौट रही सदर थाना इलाके की 108 एम्बुलेंस में आग लग गई। मुकनपुरा के निकट शार्ट सर्किट के चलते अचानक लगी आग से ड्राइवर और एक अन्य स्टॉफ ने एम्बुलेंस से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

विज्ञापन



विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर दमकल के पहुंचने से पूर्व यह एम्बुलेंस  विकराल आग की चपेट में आ चुकी थी और आग का गोला बन चुकी थी। बताया जा रहा है शनिवार सुबह जोधपुर में ज़िला अस्पताल में रेफर किसी मरीज को छोड़कर सदर थाना इलाके की 108 एम्बुलेंस वापस पाली लौट रही थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे एम्बुलेंस में आग लग गई। मुकनपुरा के निकट अचानक लगी आग से ड्राइवर और एक अन्य स्टॉफ ने एम्बुलेंस से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सुबह 7 बजे मुकनपुरा के निकट हुआ हादसा
रोहट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाने में तैनात यह 108 एम्बुलेंस आज सुबह करीब 7 बजे के आसपास जोधपुर मरीज को छोड़कर पाली लौट रही थी।  इस दौरान रोहट थाना क्षेत्र में मुकनपुरा के निकट अरटिया मोड़ पर इस चलती एम्बुलेंस ने अचानक आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एम्बुलेंस में आग लगने पर घबराए  एम्बुलेंस चालक प्रवीण भटनागर और ईएमटी जुनैद खान ने एम्बुलेंस से कूदकर अपनी जान बचाई और  घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग का गोला बन चुकी एम्बुलेंस में लगी आग पर काबू पाया। 

मरीज को छोड़ दिया था जोधपुर, चालक और सहायक ने कूदकर बचाई जान
राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के वक्त इस एम्बुलेंस में मरीज नहीं था और इसके चालक और सहायक स्टाफ एम्बुलेंस को रोककर समय रहते इससे नीचे कूद गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed