फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: All 16 accused fled after hearing the sentence in court.

Jodhpur News: कोर्ट में सजा सुनते ही भागे सभी 16 दोषी, पुलिस ने 6 दिन तक छुपाए रखा मामला

Fri, 03 Oct 2025 09:57 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Oct 2025 09:57 AM IST
सार

अब तक पुलिस किसी भी दोषी को पकड़ नहीं सकी है। इस मामले में 2012 में 150-200 लोगों पर हमला, आगजनी और फायरिंग का आरोप लगा था, जिसमें छह लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
Jodhpur News: All 16 accused fled after hearing the sentence in court.
कोर्ट से फरार हुए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में एससी एसटी कोर्ट ने ओसिया के पडासला में बस्ती पर हमला और आगजनी के मामले में 16 दोषियों को 7-7 साल की सजा सुनाई। मजिस्ट्रेट ने चालानी गार्ड को सभी दोषियों को हिरासत में लेने का आदेश दिया, लेकिन जब तक चालानी गार्ड सभी को हिरासत में लेने के लिए पहुंचे तब तक सभी आरोपी कोर्ट से भाग गए। घटना 26 सितंबर की है। कोर्ट रीडर संजय पुरोहित ने उदय मंदिर थाने में मामला भी दर्ज करवाया है। पुलिस ने 6 दिन तक मामला छुपाए रखा। पुलिस ने इस पूरे मामले को मॉर्निंग रिपोर्ट में भी साझा नहीं किया। मामला सामने आने के बाद भी पुलिस अब तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन




31 जनवरी 2012 को 150 से 200 लोगों ने पडासला गांव में बस्ती पर हमला कर दिया घरों में आग लगा दी गई। घटना में छह लोग चोटिल हुए। फायरिंग के भी आरोप लगे। परिवादी ने ओसियां थाने में 19 दोषियों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब तक तीन की मौत हो चुकी है। सभी नामजद दोषियों के खिलाफ जोधपुर में एससी एसटी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और 26 सितंबर को कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई और चालानी गार्ड को सभी आरोपियों को हिरासत में लेने का आदेश दिया। जब तक चालानी गार्ड पहुंचे सभी 16 आरोपी कोर्ट से भाग गए।
विज्ञापन


ये हैं 16 नामजद आरोपी
पडासला गांव निवासी जगदीश राम जाट, हनुमान राम जाट, चेनाराम जाट, जगदीश जाट, ओमाराम जाट, दीपाराम जाट, इमरता राम जाट, अचलाराम जाट, लालाराम जाट, भीकाराम जाट, जसाराम जाट, कुंभाराम जाट, अशोक जाट, पुनाराम जाट, चाडी निवासी मांगीलाल बिश्नोई और खींवकरण सिंह उर्फ खियाराम जाट को सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed