फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Car Swept Away in Aatiya Drain, 2 Dead, 1 Missing, Woman Rescued by Locals

Jodhpur News: आटिया नाले में कार बही, हादसे में 2 की मौत, एक लापता, ग्रामीणों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला

Sat, 21 Jun 2025 02:54 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Jun 2025 02:54 PM IST
सार

मथानिया क्षेत्र स्थित राधा रानी मंदिर के दर्शन करके लौट रहे शहर के एक व्यवसायी की कार दईजर क्षेत्र में तेज बारिश के कारण आटिया नाले में बह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। एक अन्य महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया।

विज्ञापन
Jodhpur News: Car Swept Away in Aatiya Drain, 2 Dead, 1 Missing, Woman Rescued by Locals

विस्तार

शनिवार सुबह अपने परिचितों के साथ मथानिया क्षेत्र स्थित राधा रानी मंदिर के दर्शन के लिए निकले प्लाईवुड व्यवसायी की कार बहते नाले में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक व्यक्ति लापता है, जबकि एक महिला को ग्रामीणों ने जिंदा बचा लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जोधपुर निवासी प्लाईवुड व्यवसायी हरि भंडारी अपने परिचितों के साथ मथानिया क्षेत्र के राधा रानी मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। दर्शन के बाद लौटते समय दईजर क्षेत्र में तेज बारिश के कारण आटिया नाले में पानी का बहाव तेज हो गया था। भंडारी ने सोचा कि कार आराम से निकल जाएगी और उन्होंने वाहन को बहते पानी में उतार दिया लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि उनका कार पर से नियंत्रण छूट गया और वह पुलिया से नीचे गिर गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhilwara News: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 90 लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन पकड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के गिरते ही वह तेज बहाव में बहने लगी। घटना के समय ग्रामीण मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत रेस्क्यू का प्रयास किया। इस दौरान दो लोगों हरि भंडारी और उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज कंवर नामक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कार में सवार चौथे व्यक्ति संपत कुमार की तलाश अब भी जारी है।

सूचना मिलते ही करवाद थाना पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। दोनों मृतकों के शवों को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed