फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Stray Dogs Brutally Maul 9-Year-Old Child, Public Anger Erupts Over Municipal Negligence

Jodhpur News: आवारा कुत्तों ने नौ साल के मासूम को बुरी तरह नोंचा, नगर निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा

Mon, 05 Jan 2026 10:27 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 10:27 PM IST
सार

पांच बत्ती सर्किल क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने नौ साल के मासूम पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन को बार-बार शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
 

विज्ञापन
Jodhpur News: Stray Dogs Brutally Maul 9-Year-Old Child, Public Anger Erupts Over Municipal Negligence
आवारा कुत्तों का आतंक

विस्तार

जोधपुर में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक सामने आया है। शहर के पांच बत्ती सर्किल क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे घर के बाहर सड़क पर खेल रहे 9 वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में एक कुत्ते ने बच्चे को जबड़े से पकड़कर घसीटा, जबकि अन्य कुत्तों ने उसके सिर, हाथ और पैर को बुरी तरह नोंच डाला। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
विज्ञापन


पड़ोसी हेमंत मौर्य ने बताया कि आशीष अपने घर से अगली गली में स्थित ननिहाल गया था। वहां से लौटते समय अचानक आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। पहले कुत्तों ने उसके पैर में काटा, जिससे वह गिर गया। इसके बाद एक कुत्ते ने उसके सिर को पकड़कर नोंचना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्चे को छुड़ाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jhalawar News: प्रेमी के साथ मालगाड़ी के आगे कूदी महिला की मौत, पति के रोकने पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद बच्चे को तुरंत महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया। हेमंत मौर्य के अनुसार रात के समय अस्पताल में केवल एक नर्सिंग स्टाफ मौजूद था, जो सो रही थी। उसे जगाकर प्राथमिक उपचार शुरू किया गया और बच्चे की बैंडेज की गई, लेकिन खून लगातार बहता रहा। नर्स ने बताया कि सर्जन सुबह आएंगे। इसके बाद परिजन बच्चे को एक निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां भी सर्जन उपलब्ध नहीं मिले अंततः दूसरे निजी अस्पताल में ऑन-कॉल सर्जन को बुलाकर बच्चे की सर्जरी करवाई गई। रविवार सुबह बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


एमजीएच अस्पताल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि बच्चे को अस्पताल लाया गया था और उसके सिर में गंभीर चोट थी। उसे एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए और सीटी स्कैन भी किया गया। बाद में परिजन बच्चे को निजी अस्पताल ले गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पांच बत्ती सर्किल क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे क्षेत्र में रोष और भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed