फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: 447 new constables took oath to serve the country, grand convocation of BSF concluded

Jodhpur News : 447 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ, सीमा सुरक्षा बल का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

Sat, 21 Dec 2024 05:42 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Dec 2024 05:42 PM IST
सार

बीएसएफ में नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें  उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने और देश सेवा में समर्पित रहने की शपथ ली।

विज्ञापन
Jodhpur News: 447 new constables took oath to serve the country, grand convocation of BSF concluded
जोधपुर सीमा सुरक्षा बल के 447 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ

विस्तार

सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर में बैच संख्या 258, 259 और सीमान्त मुख्यालय के अंतर्गत PTS-III के 447 नव-आरक्षकों की दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। समारोह में नव-आरक्षकों ने भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली।

विज्ञापन


इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि एम. एल. गर्ग, महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, राजस्थान व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने नव-आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस परेड ने उनकी उत्कृष्टता और जोश को प्रदर्शित किया है। उन्होंने नव-आरक्षकों को सीमाओं की सुरक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने और देश की अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नव-आरक्षक पंकज कुमार, गौरव जोशी और शिवम राज को अपने-अपने बैच में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के उपरांत सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के ब्रास बैंड ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा उष्ट प्रदर्शन, माणिक लव स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मलखंभ कला और पी.टी. अनुदेशकों द्वारा शारीरिक कला का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। दीक्षांत समारोह में नव-आरक्षकों ने देशसेवा के लिए अपने समर्पण का परिचय दिया और भविष्य में सीमाओं की रक्षा के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया।

 

सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर सीमा सुरक्षा बल के 447 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ

जोधपुर सीमा सुरक्षा बल के 447 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ

 

सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर सीमा सुरक्षा बल के 447 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ

जोधपुर सीमा सुरक्षा बल के 447 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ

 

सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर सीमा सुरक्षा बल के 447 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ

जोधपुर सीमा सुरक्षा बल के 447 नव-आरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed