फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   22 died in Jodhpur Cylinder Blast five in critical condition

Rajasthan: जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 22 की मौत, दूल्हे की मां के बाद पिता ने भी तोड़ दिया दम

Tue, 13 Dec 2022 02:04 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 13 Dec 2022 02:04 PM IST
सार

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में सोमवार की शाम दूल्हे की मां ने दम तोड़ दिया था। मंगलवार सुबह पिता की भी मौत हो गई। इस सिलेंडर ब्लास्ट में अधिकतर बच्चे और महिलाओं की जान गई हैं।

विज्ञापन
22 died in Jodhpur Cylinder Blast five in critical condition
दूल्हा अपने माता-पिता के साथ - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट मामले में मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार सुबह दूल्हे के पिता सहित चार और लोगों की मौत हो गई। जबकि सोमवार की शाम मां की मौत हो गई थी। अब तक इस हादसे में 22 लोगों की जान चली गई है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह भी बुरी खबर लेकर आई।  मरने वाले 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए थे। दूल्हे के पिता सगत सिंह (55 साल), सुगन कंवर (56 साल ), दिलीप कुमार (24 साल ), आईदान सिंह (9 साल) ने दम तोड़ दिया। मरने वाले सभी 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए थे। अब हादसे में मृतकों की संख्या 22 पर पहुंच गई है। आठ लोग आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन


दिलीप ने तीन लोगों को बचाया, हार गया जिंदगी का जंग
मंगलवार को 24 साल के दिलीप कुमार की भी मौत हो गई। वह दूल्हे को तैयार करने आया था। ब्लास्ट हुआ तो दिलीप ने अपनी जान पर खेलकर आग के लपटों में घुस गया। उसने तीन लोगों की जिंदगी बचाई। लोगों को बचाने में वह 50 प्रतिशत जल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुआ बस अब रुक जाए मौत का आंकड़ा
जोधपुर जिला ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि 34 मरीजों का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से पांच मरीजों की हालत गंभीर है। अस्पताल में भी माहौल गंभीर है। अस्पताल के वेटिंग रूम के बाहर लोग आंखों में आंसू लेकर अपनों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। ग्रामीण दुआ कर रहे हैं कि अब किसी की जान नहीं जाए। डॉक्टरों की टीम पीड़ितों के इलाज में जुटी है। 


डोली की जगह रखी जा रही अर्थियां
जोधपुर जिले के शेरगढ़ के भूंगरा गांव में गुरुवार को शक्ति सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह की बरात खोखसर जानी थी। इसी दौरान पांच सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 60 से अधिक लोग झुलस गए थे और पांच की मौत हो गई थी। जिस गाड़ी से बरात जानी थी, लोग झुलसे लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचे। अब जहां डोली उतरती, वहां मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिनों से शेरगढ़ में शवों का आना जारी है। श्मशान घाटों में एक साथ कई लाशें जल रही हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने आज तक ऐसा दर्दनाक हादसा नहीं देखा।


मृतक के परिवार को मिलेंगे सात-सात लाख रुपये  

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते शुक्रवार को घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मृतक के आश्रितों को चिरंजीवी योजना के तहत 5-5 लाख रुपये और मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही थी।

कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने घायलों के इलाज के बारे में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कच्छावा और अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजश्री बेहरा से इलाज के बारे में जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से भी बातचीत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed