फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur Police caught three students flying pamphlets during Rajasthan Students Union Election 2022

Rajasthan Student Union Election: मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने वाले सक्रिय, पंफ्लेट्स उड़ाते हुए तीन पकड़े

Fri, 26 Aug 2022 12:07 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 12:07 PM IST
सार

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस के मतदान केंद्र से एक छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। रातानाड़ा पुलिस के मुताबिक, वह फर्जी वोट डालने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन
Jodhpur Police caught three students flying pamphlets during Rajasthan Students Union Election 2022
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान छात्रसंघ चुनाव मतदान के दौरान आचार संहिता का उल्लघंन करने का मामला सामने आया है। उदयपुर जिले के वाणिज्य महाविद्यालय के बाहर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तीन छात्रों को पंफ्लेट्स उड़ाते हुए हिरासत में लिया है। वहीं, जोधपुर में भी छात्रसंघ चुनाव के दौरान फर्जी मतदान करने पहुंचे एक छात्र को पकड़ा गया है। पुलिस अलग-अलग पकड़े गए छात्रों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


कोरोना की वजह से राजस्थान में पिछले दो साल में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए थे। हालांकि, तभी से छात्रों को तरफ से चुनाव कराने की मांग की जा रही थी। इस साल विश्वविद्यालय और विद्यालयों में चुनाव कराने का ऐलान किया गया। शुक्रवार को विश्चविद्यालय और विद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के दौरान छात्र अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। 
विज्ञापन


जोधपुर में तलाशी के दौरान पुलिस ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस के मतदान केंद्र से एक छात्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। रातानाड़ा पुलिस के मुताबिक, वह फर्जी वोट डालने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, अभी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, उदयपुर पुलिस ने वाणिज्य महाविद्यालय के बाहर कार से पंफ्लेट्स उड़ाते हुए तीन छात्रों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed