फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur news driver deliberately hit car when he stopped for driving drunk he accused died along with ASI

Jodhpur: नशे में कार चलाने से टोका तो चालक ने जानबूझकर मारी टक्कर,  ASI के साथ आरोपी की भी मौत, कांस्टेबल घायल

Tue, 15 Aug 2023 09:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 15 Aug 2023 09:45 PM IST
सार

घटना में ट्रैफिक एएसआई भंवरलाल बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल अशोक गम्भीर घायल हो गया। वहीं, टक्कर मारने वाले कार चालक हरिशंकर ने भी दम तोड़ दिया। घायल कांस्टेबल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।

विज्ञापन
Jodhpur news driver deliberately hit car when he stopped for driving drunk he accused died along with ASI
घटना में दो की मौत, एक कांस्टेबल घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर-नागौर हाईवे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पास स्वतंत्रता दिवस पर दर्दनाक हादसा हो गया। शराब के नशे में गलत दिशा में कार चलाकर आ रहे व्यक्ति को इंटरसेप्टर पर तैनात एएसआई ने टोका तो गुस्साए कार चालक ने जानबूझकर इंटरसेप्टर में टक्कर मार दी। हादसे में एएसआई और कार चालक दोनों की ही मौत हो गई, जबकि इंटरसेप्टर चालक घायल हो गया। घटना नागौर रोड पर करवड़ थाने के पास मंगलवार देर शाम को हुई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक कार गलत साइड से आ रही थी। इस दौरान सड़क पर इंटरसेप्टर के साथ तैनात एएसआई भंवरलाल विश्नोई, इंटरसेप्टर वाहन चालक अशोक और कांस्टेबल मनीष ने कार चालक को रोककर टोका। इससे नागौर के जालसो नानक निवासी हरिशंकर वैष्णव (39 साल) पुत्र परमानंद गुस्सा हो गया। उसने पहले पुलिस टीम से बहस की और फिर तेजी से गाड़ी भगा ले गया। इसके बाद वह कार को यू-टर्न कर तेज रफ्तार में वापस आया और इंटरसेप्टर को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


घटना में ट्रैफिक एएसआई भंवरलाल बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कांस्टेबल अशोक गम्भीर घायल हो गया। वहीं, टक्कर मारने वाले कार चालक हरिशंकर वैष्णव की भी मौत हो गई। घायल कांस्टेबल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर के एडीसीपी चैन सिंह महेचा ने बताया कि चालक हरिशंकर वैष्णव नशे में था। वह किसी महिला से फोन पर झगड़ा कर रहा था। संभवत: महिला उसे समझा रही थी, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मृतक एएसआई, घायल कांस्टेबल और मृतक कार चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed