फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur Murder case lesbian-wife murders husband body was torn to pieces in the drain

जोधपुर हत्याकांड: समलैंगिक बीवी बन गई थी हैवान, पति के टुकड़े-टुकड़े कर फेंके थे नाले में

Fri, 14 Aug 2020 01:13 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 14 Aug 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Jodhpur Murder case lesbian-wife murders husband body was torn to pieces in the drain
जोधपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के जोधपुर शहर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में बुधवार को टुकड़ों में मिले एक युवक और उसकी हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जोधपुर के बनाड़ थाना इलाके में स्थित नगर निगम के ट्रीटमेंट प्लांट के पास सीवरेज लाइन में मानव शरीर के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया था। लोगों की सूचना के बाद बनाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने सीवरेज से एक कट्टे में से मानव शरीर के अलग-अलग टुकड़े किए हुए अंग बरामद कर कब्जे में लेकर जांच कर रही थी।

विज्ञापन


इस जघन्य हत्याकांड का जोधपुर पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा किया है। जिसमें तीन महिला व एक पुरुष को गिरफतार किया गया है। पुलिस अनुसंधान में जो कहानी सामने आई, वह हैरान कर देने वाली है। डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी और दो साली और एक साली के दोस्त ने मिलकर युवक की हत्या की थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंक दिए थे।
विज्ञापन



पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कानूनी मर्यादाओं के चलते नहीं करने की बात कही है। बस इतना बताया कि मृतक और उसकी पत्नी के संबंध ठीक नहीं थे। लेकिन लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी समलैंगिक थी और उसका किसी दूसरी महिला के साथ संबंध था जिसके चलते युवक और उसकी पत्नी में अनबन चल रही थी। इस झगड़े के चलते पत्नी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल टीम, एमओबी टीम और डॉग स्क्वॉयड से मिली मदद
डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बुधवार को सुबह नांदड़ी गौशाला के पीछे एसटीएफ प्लांट (सीवरेज प्लॉन्ट) के पास एक अज्ञात व्यक्ति के कटे हुए हाथ, पैर और शाम को कटा हुआ सिर मिलने की सूचना मिली थी। इस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व, सहायक पुलिस आयुक्त वृत मंडोर की ओर से मौके पर एफएसएल टीम, एमओबी टीम तथा डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। एएसआई गोरधनराम की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगो के विरुद्ध अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता और शिघ्र खुलासा करने के लिए उच्च अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व भागचंद के नेतृत्व में एसीपी राजेंद्र दिवाकर, थानाधिकारी बनाड़ अशोक आंजना और लालाराम थानाधिकारी डांगियावास टीम गठित की गई। इस टीम ने सिवरेज प्लॉट में आने वाले नाले की बारीकी से जांच पड़ताल की और नाले के आसपास आधुनिक तकनीकी साधनों की सहायता से जानकारी एकत्र कर गुमशुदा लोगों के बारे में पूरे राजस्थान से जानकारी प्राप्त की गई।

मृतक के मामा के बेटे ने की शिनाख्त
मानव अंगों को जिस थैलियों में फेंका गया जिसमें एक थैली आनंदपुर कालु और एक थैली मेडतासिटी के दुकान की थी। जिस पर पाली जिले और नागौर जिले में गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि 10 अगस्त 2020 को गुम हुए चरणसिंह उर्फ सुशील चौधरी की गुमशुदगी 11 अगस्त 2020 को मेड़ता सिटी थाने में दर्ज हुई थी। गुमशुदा के फोटो मंगवाए और चेहरे से मिलान किया तो समानता पाई गई। इस पर बुधवार को मृतक के मामा के बेटे राजेन्द्र मंगोलिया ने अपने भाई चरण सिंह उर्फ सुशील पुत्र नेमाराम जाति जाट निवासी खाखड़की पुलिस थाना मेडतासिटी की शिनाख्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed