{"_id":"58734c9a4f1c1b1729ba89fc","slug":"jodhpur-district-sessions-court-to-announce-decision-on-salman-khan-s-arms-act-case-on-january-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्म्स एक्ट केस : सलमान दोषी हैं या नहीं, 18 जनवरी को फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्म्स एक्ट केस : सलमान दोषी हैं या नहीं, 18 जनवरी को फैसला
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Jan 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
salman khan
जोधपुर सत्र न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह सलमान से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले में 18 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने फैसले के दिन सलमान को उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
जोधपुर सत्र न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों की ओर से बहस समाप्त होने के बाद फैसले की तारीख निर्धारित की है। मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित ने फैसले के दिन सलमान को कोर्ट में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इस केस को लेकर अंतिम बहस पिछले साल 9 दिसंबर को शुरू की गई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साल 1998 में कथित तौर पर काले हिरन के शिकार के बाद सलमान के पास से हथियार बरामद किया गया था। जिसके लाइसेंस की वैधता समाप्त हो चुकी थी। इसे लेकर वन विभाग ने सलमान के खिलाफ आर्म्स एक्ट मामले में केस दर्ज करवाया था। अगर सलमान इस मामले में दोषी पाए जाते है तो उन्हें सात साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन