फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur Cylinder Blast Total Deaths Government will give 5 lakhs to family of deceased

Jodhpur Cylinder Blast: मृतकों के परिवार को पांच लाख देगी सरकार, सीएम गहलोत ने किया ऐलान

Tue, 20 Dec 2022 10:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 20 Dec 2022 10:50 PM IST
सार

हादसे की प्रशासनिक जांच के लिए जोधपुर संभागीय आयुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी द्वारा गैस एजेंसियों, जिला प्रशासन के अधिकारी और मृतक परिवार से संपूर्ण पहलुओं पर जानकारी जुटाकर जांच रिपोर्ट एक महीने में सरकार के समक्ष पेश की जाएगी।  

विज्ञापन
Jodhpur Cylinder Blast Total Deaths Government will give 5 lakhs to family of deceased
जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में 60 लोग झुलसे थे। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में हुए सिलेंडर ब्लास्ट के मामले में सरकार ने सहायता राशि बढ़ा दी है। मंगलवार सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा भूंगरा गैस सिलेंडर दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को लेकर संवेदनशील निर्णय लिया गया है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से पूर्व में घोषित 2 लाख रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवारों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए जोधपुर जिला प्रशासन की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया है। पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करने के लिए संविदा पर रोजगार प्रदान करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा हादसे की प्रशासनिक जांच के लिए जोधपुर संभागीय आयुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी द्वारा गैस एजेंसियों, जिला प्रशासन के अधिकारी और मृतक परिवार से संपूर्ण पहलुओं पर जानकारी जुटाकर जांच रिपोर्ट एक महीने में सरकार के समक्ष पेश की जाएगी। जांच अधिकारी से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी सुझाव मांगे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दिसंबर को क्या हुआ था?
जोधपुर जिले के शेरगढ़ के भूंगरा गांव में 8 दिसंबर को शक्ति सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह की बारात खोखसर जानी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए 300 लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। बारात निकलने की तैयारी थी, बारात में जाने के लोग तैयार हो रहे थे। घर में महिलाओं और बच्चों सहित लोगों की भीड़ थी। चार बजे बारात निकलने का समय तय किया गया था। इससे पहले बारातियों के लिए चाय बनाई जा रही थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, धमाके के साथ गैस और आग पूरे घर में फैल गई। 


महिलाएं और बच्चों सहित कुछ लोग आग से घिर गए। महिलाओं और बच्चों को बचाने कुछ लोग जलती आग के बीच से अंदर गए, इस दौरान वह भी झुलस गए। कुछ लोग जलते हुए घर के अंदर से बाहर निकले, यह देखकर हर कोई दंग रह गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि हर कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहा था। हादसे में पांच लोगों की मौत उसी दिन हो गई, जबकि दूल्हे और उसके माता-पिता सहित 60 लोग झुलस गए थे। हादसे में करीब 35 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed