फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jodhpur court given chance of study to manju

पढ़िए, राजस्थानी बिटिया की अनोखी कहानी

Tue, 29 Jul 2014 05:10 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
jodhpur court given chance of study to manju

पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाली मंजू को यह नहीं पता था कि जीवन में ऐसी विकट परिस्थितियां आ जाएंगी कि उसे अपनी पढ़ाई से हाथ धोना पड़ेगा। जीवन में कुछ कर गुजरने का सपना देखने वाली मंजू का ये ख्वाब उसके भाई के गंभीर अपराध में जेल जाने के बाद बिखर गया लेकिन अदालत की पहल ने उसके सपनों को फिर से नए पंख दे दिए।

विज्ञापन


यह मामला है जोधपुर का। 21 वर्षीय मंजू सीरवी ने अपने भाई की पैरोल के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई। उसने अपनी पढ़ाई का हवाला देते हुए जज साहब से अपने भाई को पैरोल पर रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन


मंजू ने कोर्ट को बताया कि उसके माता-पिता बुजुर्ग हैं और मजदूरी करते हैं, वह उसकी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते। मेरा भाई ही मेरी पढ़ाई का खर्च उठा रहा था लेकिन उसके जेल जाने के बाद मेरी पढ़ाई छूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि वह जीवन में कुछ बनना चाहती है, कुछ करना चाहती है, इसलिए उसके भाई को रिहा कर दिया जाए।

कोर्ट की पहल पर वकील ने उठाया पढ़ाई का खर्च

jodhpur court given chance of study to manju

मंजू की बात जोधपुर हाईकोर्ट के न्यायाधीश गोविंद माथुर ने बड़े गौर से सुनी और एक अन्य मामले की सुनवाई का इंतजार कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मघराज सिंघवी की ओर देखते हुए कहा, ‘वकील साहब आप इस मामले में क्या कर सकते हैं।’

वकील ने कहा कि पैरोल का फैसला तो अदालत को करना है लेकिन इस बच्ची की पढ़ाई का खर्च मैं उठाने को तैयार हूं। अपने दो बच्चों की तरह मैं इसका भी ख्याल रखूंगा और यह जब तक पढ़ना चाहेगी, इसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी मेरी होगी।

उन्होंने पाली जिले के बाली स्थित मरुधर महिला शिक्षण संघ कॉलेज से संपर्क किया और फीस आदि की जानकारी मालूम की। एडवोकेट सिंघवी ने फौरन 30 हजार रुपए का चेक काटकर मंजू को सौंप दिया।

उन्होंने कहा, 'मुझे अपने जन्मदिन के दिन एक और बेटी को पढ़ाने का मौका मिला है, मैं इसके लिए ईश्वर का धन्यवाद करता हूं। यह मेरा सौभाग्य है। अपने बेटे क्षितिज, बेटी श्वेता की तरह मंजू को भी उच्च शिक्षा दिलाने में कोई कमी नहीं रखूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed