{"_id":"6ac77032aa2b95d9ec0fc36d","slug":"jodhpur-chamoo-road-accident-jhadol-police-station-officer-buddharam-bishnoi-death-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर: सड़क हादसे में झाड़ोल थानाधिकारी की मौत, कार में सवार कॉन्स्टेबल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर: सड़क हादसे में झाड़ोल थानाधिकारी की मौत, कार में सवार कॉन्स्टेबल घायल
Thu, 08 Oct 2026 03:59 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:59 PM IST
सार
जोधपुर के चामू थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से कार टकराने के बाद उदयपुर के झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की मौत हो गई। हादसे में कार सवार ड्राइवर कॉन्स्टेबल घायल हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोधपुर जिले के चामू थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुए सड़क हादसे में उदयपुर के झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की मौत हो गई। थानाधिकारी जोधपुर उच्च न्यायालय में किसी मामले की सुनवाई के बाद अपनी निजी गाड़ी से उदयपुर लौट रहे थे। यात्रा के दौरान चामू क्षेत्र में उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में थानाधिकारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार में बैठा ड्राइवर कॉन्स्टेबल घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही चामू थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक अधिकारी के शव को चामू स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, घायल कॉन्स्टेबल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का बोनट और छत पूरी तरह टूटकर बिखर गए।
सामने से आ रही गाड़ी की रोशनी बनी हादसे की वजह
चामू थानाधिकारी हनुमान बिश्नोई ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। प्राथमिक जांच के अनुसार, रात में सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी आंखों पर पड़ने से सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया और कार उससे टकरा गई। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दो महीने पहले ही हुआ था उदयपुर तबादला
चामू थानाधिकारी ने बताया कि बुद्धराम बिश्नोई चामू के ही रहने वाले थे। दो महीने पहले ही उनका तबादला बांसवाड़ा से उदयपुर के झाड़ोल थाने में हुआ था। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की जांच शुरू करेगी।